लाइव न्यूज़ :

बर्लिन में ब्रिटिश दूतावास में रूस का जासूस गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:46 IST

Open in App

बर्लिन, 11 अगस्त (एपी) जर्मन अभियोजकों ने बुधवार को कहा कि उन्होंने एक ब्रिटिश नागरिक को हिरासत में लिया है, जिस पर बर्लिन में ब्रिटिश दूतावास में काम करने के दौरान रूस के लिए जासूसी करने का आरोप है।

संघीय अभियोजकों ने एक बयान में कहा कि जर्मन और ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा संयुक्त जांच के आधार पर आरोपी को पॉट्सडैम में मंगलवार को हिरासत में लिया गया।

जर्मनी के निजता कानूनों के तहत आरोपी की पूरी पहचान उजागर नहीं की गई है और उसका नाम डेविड एस. बताया गया है।

अभियोजकों ने कहा कि आरोपी पर संदेह है कि वह रूसी खुफिया सेवा के लिए पिछले साल नवंबर से काम कर रहा था।

अभियोजकों ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तारी से पहले आरोपी जर्मनी की राजधानी में ब्रिटिश दूतावास में एक स्थानीय कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था और उसे (आरोपी को) कामकाज के दौरान जो दस्तावेज मिलते थे, उसे कथित तौर पर रूसी एजेंसियों को दिया करता था।

बयान में कहा गया कि आरोपी को इसके बदले में पैसा मिलता था। जांचकर्ता आरोपी के घर और कार्यालय की तलाशी ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर