लाइव न्यूज़ :

मोरबी दुर्घटना पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्यक्त की संवेदना, घायलों के लिए की शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2022 14:47 IST

पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में कहा, "प्रिय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे को लेकर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन ने पीड़ितों के परिजनों के प्रति सहानुभूति और समर्थन व्यक्त कियारूस के राष्ट्रपति ने हादसे में सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की कहा - "प्रिय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे को लेकर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को गुजरात के मोरबी में हुई पुल टूटने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पुतिन ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेमलिन वेबसाइट पर प्रकाशित एक संदेश में कहा, "प्रिय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, कृपया गुजरात राज्य में दुखद पुल हादसे को लेकर मेरी हार्दिक संवेदना स्वीकार करें।" समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुतिन ने पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों के प्रति सहानुभूति और समर्थन के अपने शब्दों से अवगत कराया और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

यह पुल एक सदी से भी अधिक पुराना था। जिसे कुछ ही दिनों पहले मरम्मत और नवीनीकरण के बाद लोगों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन रविवार शाम को यह पुल ढह गया और अब तक इस हादसे में अब तक 130 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

जबकि गुजरात सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। ऐसा बताया जा रहा है कि पुल की मरम्मत के बाद आम लोगों के लिए खोले जाने से पहले इसे परखा नहीं गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसमें पुल में कई लोग चढ़े हुए हैं और पुल भयानक रूप से हिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी का दौरा करेंगे। फिलहाल घटना की जाँच के लिए राज्य सरकार के द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। मेंटेनेंश एजेंसी के खिलाफ मामाला भी दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मूगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!