लाइव न्यूज़ :

रूसः उड़ान भरने के बाद ही क्रैश हुआ था विमान, 71 यात्रियों की मौत 

By IANS | Updated: February 12, 2018 08:47 IST

मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, "विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।"

Open in App

रूस में एक यात्री विमान रविवार (11 फरवरी) को मॉस्को क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 71 यात्री इस दुर्घटना में मारे गए है। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस के आपात स्थिति मंत्रालय ने पुष्टि की है कि एएन-18 विमान मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाईअड्डे से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने तास को बताया, "विमान का मलबा और कई शव स्टेपानोवस्कोये गांव के पास पाए गए हैं।" हवाई परिवहन एजेंसी, रोसावियात्सिया ने बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट के बाद उनका रेडियो संपर्क सारातोव एयरलाइंस के विमान से टूट गया था।

एजेंसी ने बताया, "सारातोव एयरनाइंस के विमान (उड़ान संख्या 730) ने मॉस्को से ओस्र्क के लिए मॉस्को के समयानुसार 14.21 बजे उड़ान भरी थी। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार विमान में 65 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।"

एजेंसी के अनुसार, "उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था और वह रडार से बाहर हो गया था। दुर्घटना मॉस्को क्षेत्र के रामेंस्की जिले में हुई।" तास के अनुसार, दुर्घटना के लिए प्रतिकूल मौसम हालात, चालक की गलती या यांत्रिक गड़बड़ी हो सकती है।

टॅग्स :विश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजराइल: पुलिस ने कहा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर चलना चाहिए घूसखोरी के लिए मुकदमा

विश्वमणिशंकर अय्यर को भारत जितना पाकिस्‍तान से है प्‍यार, जमकर की पड़ोसी मुल्क की तारीफ

विश्वसंदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती

विश्वरूसः यात्रियों से भरा मॉस्को के पास विमान हुआ था क्रैश, 71 यात्रियों की मौत

विश्वमस्कटः पीएम मोदी ने किए शिव मंदिर के दर्शन, मस्जिद में दुआ मांग भारत के लिए हुए रवाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा