लाइव न्यूज़ :

अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग, रूस की एक्ट्रेस और डायरेक्टर को लेकर लौटा अंतरिक्ष यान

By भाषा | Updated: October 17, 2021 12:23 IST

अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देशक शिपेंको ‘चैलेंज’ नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे। वे वहां 12 दिन तक रहे।

Open in App

मॉस्को: एक अंतरिक्ष यात्री और रूस के दो फिल्म निर्माताओं को लेकर आ रहा सोयुज अंतरिक्ष यान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रवाना होने के साढ़े तीन घंटे बाद पृथ्वी पर उतरा।

यह कैप्सूल पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार चार बजकर 35 मिनट पर कजाखस्तान में उतरा। अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले तीनों लोग लाल और सफेद धारियों वाले पैराशूट की मदद से उतरे। पैराशूट से बाहर निकलने के बाद तीनों को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से रॉकेट रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार एक बजकर 15 मिनट पर रवाना हुआ। इस रॉकेट में ओलेग नोवित्स्की, यूलिया पेरेसिल्ड और क्लिम शिपेंको सवार थे।

अभिनेत्री पेरेसिल्ड और फिल्म निर्देशक शिपेंको ‘‘चैलेंज’’ नाम की फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए पांच अक्टूबर को अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे थे और 12 दिन तक वहां रहे। इस फिल्म में सर्जन का किरदार निभा रही पेरेसिल्ड को एक क्रू सदस्य को बचाने के लिए अंतरिक्ष केंद्र जाना पड़ता है जिसे अंतरिक्ष की कक्षा में ही तत्काल ऑपरेशन की आवश्यकता होती है।

अंतरिक्ष केंद्र में छह महीने से अधिक का समय बिताने वाले नोवित्स्की ने फिल्म में बीमार अंतरिक्ष यात्री का किरदार निभाया है।

टॅग्स :International Space CenterRussia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा