लाइव न्यूज़ :

Russia vs Ukraine: रूस के मुकाबले सैन्य ताकत में यूक्रेन कहां खड़ा है, कितने लड़ाकू विमान और टैंक हैं उसके पास? जानिए सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2022 15:22 IST

Russia vs Ukraine Military strengths: रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। सैन्य ताकत की बात करें तो यूक्रेन से कहीं अधिक शक्तिशाली रूस है। आंकड़े भी इसकी गवाही दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देव्लादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन पर धावा बोल दिया।युद्ध के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओसेक्सी रेंजनिकोव ने जनता से सेना में शामिल होने का आह्वान किया है।सैन्य ताकत और तकनीक की बात करें तो यूक्रेन अकेले दम पर रूस को ज्यादा परेशान करने की क्षमता नहीं रखता है।

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच कई दिनों से युद्ध की चली आ रही आशंकाएं गुरुवार (24 फरवरी) को सच साबित हो गई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अचानक टेलीविजन पर अपने संबोधन में जंग का ऐलान कर दिया। कुछ मिनटों बाद ही यूक्रेन पर बमबारी और मिसाइल से हमलों का सिलसिला भी शुरू हो गया। इसके बाद रूसी सेना दक्षिणपूर्व सीमा से यूक्रेन में दाखिल हुईं। गंभीर हालात के बीच यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओसेक्सी रेंजनिकोव ने ऐलान किया है कि यूक्रेन की जनता से ऐसे लोग जो कोई भी हथियार संभाल सकते हैं, वे सेना से जुड़ सकते हैं।

कुल मिलाकर यूक्रेन मामले से निपटने की कोशिश में जुटा है। अमेरिका ने कहा है कि वह अन्य सहयोगी सदस्यों से बातचीत कर रूस के खिलाफ कदम उठाएगा। ऐसे में सवाल है कि अगर यूक्रेन को रूस से अकेले निपटना पड़े तो उसके पास मुकाबले के लिए कितनी ताकत है। यूक्रेन की क्षमता रूस के मुकाबले कितनी है और क्या वह बहुत देर कर रूस को उलझाए रख सकता है। आइए, इस संबंध में जानते हैं।

Russia vs Ukraine Military strengths: यूक्रेन से कहीं ज्यादा ताकतवर है रूस

इसमें कोई शक नहीं कि रूस दुनिया की महाशक्तिशाली देशों में शुमार है। वहीं, यूक्रेन इस मामले में रूस से काफी पीछे है। मिसाइल तकनीक में रूस दुनिया के अग्रिम देशों में शुमार है। रूस आसमान से तबाही मचा सकता है और इस बीच उसके सैनिक जमीन पर यूक्रेन के अहम ठिकानों जैसे एयरपोर्ट, सैन्य बेस आदि पर कब्जा जमा सकते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका सहित कुछ पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को जरूर अत्य़ाधुनिक हथियार मुहैया कराए हैं। इसके बावजूद सैन्य ताकत के मामले में रूस कहीं आगे है।

वैश्विक हथियारों के व्यापार पर नजर रखने वाले स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के अनुसार साल 2020 में रूस के द्वारा सैन्य खर्च 61.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा जो इसी साल यूक्रेन द्वारा खर्च किए गए 5.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के दस गुना से अधिक था।

Russia vs Ukraine Military strengths: किसके पास कितने टैंक, कितनी सेना

दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं की तुलना करें तो रूस लगभग हर मामले में यूक्रेन पर बीस पड़ेगा। साल 2006 से दुनिया भर के देशों की सैन्य क्षमताओं का विश्लेषण कर रहे ग्लोबल फायर पावर (Global Fire Power) के अनुसार रूस सैन्य रूप से दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है। वहीं, यूक्रेन 140 देशों में से 22वें स्थान पर है।

रूस के पास 8 लाख 50 हजार के करीब सैनिक हैं। वहीं यूक्रेन के पास ढाई लाख की सेना है। रूस के पास करीब 12500 टैंक हैं। वहीं 2600 टैंक यूक्रेन के पास हैं। हथियारबंद वाहन रूस के पास 30 हजार से अधिक हैं। यूक्रेन के पास इसकी संख्या 12 हजार है।

इसके अलावा आर्टिलरी गन्स रूस के पास 14 हजार के करीब हैं। यूक्रेन के पास ये संख्या करीब 3 हजार से कुछ अधिक है। वहीं, नेवल वेसल (Naval Vessels) रूस के पास 600 हैं। यूक्रेन के पास ये संख्या 38 है। रूस के पास 70 पनडुब्बी भी है, जबकि यूक्रेन के पास कोई पनडुब्बी नहीं है।

यही नहीं रूस के पास 4100 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं। इसमें 772 लड़ाकू विमान हैं। यूक्रेन के पास केवल 318 एयरक्राफ्ट है। इसमें भी लड़ाकू विमानों की संखया केवल 69 है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिकाNATO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा