लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद में ऐसा क्या कहा जिसके बाद उनके सम्मान में खड़े हो गए सारे सदस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 19:36 IST

जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।" 

Open in App
ठळक मुद्देहम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं: जेलेंस्कीकहा- कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैंयूरोपीय संघ से कहा, आपने साबित कर दिया कि आप यूक्रेन के साथ हैं

एक ओर रूस दुनिया के कई मुल्कों के लिए विलेन बन गया है तो दूसरी ओर यूक्रेन के प्रति कई देश सहानुभूति जता रहे हैं। यूक्रेन पर हमले का खामियाज भी रूस को कई तरह से भुगतना पड़ रहा है। इसमें महत्वपूर्ण है उसपर लगाए जा रहे कड़े आर्थिक प्रतिबंध। इन प्रतिबंधों से रूस की मुद्रा को भारी नुकसान हुआ है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अब तक दुनियाभर को ये समझाने में कामयाब हो गए हैं कि रूस उसके साथ जो कर रहा है वह मानवता के खिलाफ है।    

युद्ध के बीच मंगलवार को जेलेंस्की ने यूरोपीय संसद को संबोधित किया। उनका यह संबोधन इतना प्रभावशाली था कि यूरोपीय संसद के सदस्य खड़े होकर उनके सम्मान में ताली बचाने लगे। जेलेंस्की ने कहा, "हम अपनी भूमि और अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं, इस तथ्य के बावजूद कि हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हैं। कोई भी हमें तोड़ने वाला नहीं है, हम मजबूत हैं, हम यूक्रेनियन हैं।" 

अपने संबोधन में यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने कहा, रूस ने आम नागरिकों पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। इसे कोई माफ नहीं करेगा और न कोई भूलेगा। भावुक शब्दों में जेलेंस्की ने कहा, हमारे नागरिक हमले की कीमत चुका रहे हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ से कहा कि आपने साबित कर दिया कि आप यूक्रेन के साथ हैं। खारकीव का जिक्र करते हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, खारकीव में रूस द्वारा की गई बमबारी युद्ध अपराध है। रूस ने यहां मिसाइलें दागी हैं। 

मालूम हो कि यूरोपीय यूनियन के देश यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। यह भले ही सैन्य सहायता नहीं है लेकिन रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर यूरोपीय संगठन ने यह साफ कर दिया है कि वह रूस को इस हमले की सजा देने वाला है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनEUवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."