लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: खत्म हो रही हैं यूक्रेन की एयर डिफेंस मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जताई चिंता, बड़े संकट के बारे में आगाह किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2024 10:22 IST

मिसाइलों और ड्रोनों के विशाल शस्त्रागार का उपयोग करके ऊर्जा प्रणाली, कस्बों और शहरों पर हफ्तों तक रूसी हमलों के बाद व्लादिमिर जेलेंस्की ने अपने देश की वायु सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति के बारे में अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजेलेंस्की ने देश के सामने आने वाले एक बड़े संकट के बारे में आगाह कियाखत्म हो रही हैं यूक्रेन की एयर डिफेंस मिसाइलेंपैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

Russia-Ukraine war: यूक्रेन के  राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने देश के सामने आने वाले एक बड़े संकट के बारे में आगाह किया है। जेलेंस्की ने कहा है कि लगातार मिसाइल हमले जारी रखे तो यूक्रेन में वायु रक्षा मिसाइलें खत्म हो सकती हैं। मिसाइलों और ड्रोनों के विशाल शस्त्रागार का उपयोग करके ऊर्जा प्रणाली, कस्बों और शहरों पर हफ्तों तक रूसी हमलों के बाद व्लादिमिर जेलेंस्की ने अपने देश की वायु सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति के बारे में अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है।

जेलेंस्की  ने यूक्रेनी टेलीविजन पर प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा, "अगर वे पिछले महीने की तरह हर दिन (यूक्रेन) पर हमला करते रहे, तो हमारे पास मिसाइलें खत्म हो सकती हैं और साझेदार इसे जानते हैं।" उन्होंने कहा कि यूक्रेन के पास इस समय निपटने के लिए पर्याप्त वायु रक्षा भंडार है, लेकिन उसे पहले से ही यह मुश्किल विकल्प चुनना पड़ रहा है कि किसकी रक्षा की जाए। उन्होंने विशेष रूप से पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

क्या है अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम

युद्ध के शुरू होने के बाद अमेरिका ने यूक्रेन को  पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम दिए थे। अमेरिकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली को  दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है। ये आसमान से आने वाले किसी भी खतरे को भांप सकती है। पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली से किसी भी मिसाइल और लड़ाकू विमान को हवा में ही मार गिराया जा सकता है। 

पैट्रियट को दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है।  इस एयर डिफेंस को अमेरिका के कई दोस्त देशों को भी निर्यात किया गया है। वर्तमान में पैट्रियट के अडवांस वेरिएंट 14 देशों की सेना में शामिल हैं। पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम के एक लॉन्चर में चार मिसाइलें होती हैं।  इस सिस्टम को फायरिंग के लिए तैयार करने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे फायर करने के बाद आसानी से दूसरी जगह भेजा जा सकता है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनरूसअमेरिकामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?