लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन को यूरोपीय आयोग ने दी 300 मिलियन यूरो की आर्थिक सहायता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2022 17:53 IST

यूरोपीय आयोग ने कहा, इस सहायता राशि का 1.2 बिलियन के पैकेज के रूप में पहला भुगतान कर दिया है, शेष इसी तरह आगे दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन को मैक्रो-फाइनैंशियल सहायता के तहत दिए 300 मिलियन यूरो1.2 बिलियन के पैकेज के रूप में किया गया पहला भुगतान

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीज यूरोपीय आयोग ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शुक्रवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, आज हमने यूक्रेन को आपातकालीन मैक्रो-फाइनैंशियल सहायता के तहत 300 मिलियन यूरो का वितरण किया। इस सहायता राशि का 1.2 बिलियन के पैकेज के रूप में पहला भुगतान कर दिया है, शेष इसी तरह आगे दिया जाएगा।

बता दें कि यूरोपीय संघ ने गुरुवार को हुई बैठक में कहा कि यूक्रेन को फास्ट ट्रैक सदस्यता देने से इनकार कर दिया। लेकिन सदस्य देशों ने इस बात पर विचार किया कि और किस तरह से यूक्रेन की मदद की जा सकती है। यूरोपीय देशों ने यूक्रेन की मदद के लिए एकमत से साथ आने और रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगाने की बात कही।

ईयू परिषद अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा, "यह यूक्रेन के प्रति एक मजबूत समर्थन दिखाने का मौका था। यानी वित्तीय और साधनों के रूप में हर तरह का समर्थन। यह स्पष्ट है कि यूक्रेन यूरोपीय परिवार का सदस्य है और हम हर तरह से उसके साथ संबंध मजबूत बनाने को प्रयास करना चाहते हैं।”

बता दें कि जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है तब से पश्चिमी देश लगातार यूक्रेन के समर्थन में आगे आ रहे हैं। युद्ध में सीधे सैन्य सहायता की बजाय ईयू और नाटो जैसे संगठन अन्य तरीके से यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। फिर चाहें वह हथियार की मदद देकर हो या फिर रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाकर हो। रूस भी यूक्रेन के महत्वपूर्ण शहरों पर लगातार बमबारी कर रहा है।   

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादEuropean Commissionयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वव्लादिमीर पुतिन के आवास पर 'हमले' की खबरों के बीच PM मोदी 'बेहद चिंतित' और 'भारी गुस्से में' ट्रंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा