लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine Crisis: UNSC में बोला यूक्रेन- युद्ध को रोकना इस संस्था की जिम्मेदारी, रूस से कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 24, 2022 09:56 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन ने कहा कि इस युद्ध को रोकना इस संस्था की जिम्मेदारी है। रूस के राष्ट्रपति ने ऑन रिकॉर्ड युद्ध की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा कर दी है।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन ने कहा कि इस युद्ध को रोकना इस संस्था की जिम्मेदारी है।

नई दिल्ली:रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पुतिन ने यूक्रेन सेना को 'हथियार डालने को कहा' है। हालांकि, इस दौरान पुतिन ने ये भी कहा कि यूक्रेन में (विशेष मिलिट्री ऑपरेशन की) उनकी योजनाओं में यूक्रेन के क्षेत्र पर कब्जा करना शामिल नहीं है। वहीं, यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला घोषित करने के बाद संयुक्त राष्ट्र ने रूस से हमला रोकने की अपील की है। 

यही नहीं, इस हमले को लेकर यूएन में एक आपात बैठक भी की गई, जिसमें यूक्रेन के प्रतिनिधि ने बैठक में मौजूद सभी देशों से कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने ऑन रिकॉर्ड युद्ध की घोषणा की है। इस युद्ध को रोकना इस संस्था की जिम्मेदारी है। मैं सभी से युद्ध रोकने का आह्वान करता हूं। अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने रूसी प्रतिनिधि से कहा "क्या मुझे आपके राष्ट्रपति द्वारा युद्ध की घोषणा करने वाला वीडियो चलाना चाहिए।" 

बता दें कि पुतिन ने आज टीवी पर एक बयान मे कहा कि जो कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

वहीं, यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल, मैं सुबह अपने G7 समकक्षों से मिलूंगा। हम अपने NATO सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन पर "बिना उकसावे वाले और अनुचित" हमले की निंदा की और संकल्प किया कि इसके लिए दुनिया "रूस की जवाबदेही तय करेगी।" अपनी बात को जारी रखते हुए बाइडन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना