लाइव न्यूज़ :

यूक्रेनी शरणार्थियों के लिया Britain ने खोला अपना खजाना, कहा घरों में आश्रय देने वाले परिवारों को हर महीने देंगे इतने पाउंड, स्थानीय परिषदों को भी मिलेगा अच्छा भत्ता

By आजाद खान | Updated: March 14, 2022 08:50 IST

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेनी शरणार्थियों को ब्रिटेन आश्रय देने पर देश के आवास मंत्री माइकल गोव ने कहा, ‘यह सबसे तेज तरीका है जिससे हम लोगों को खतरे से बाहर निकालकर ब्रिटेन में ला सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन से आए शरणार्थियों को आश्रय देने पर ब्रिटेन वासियों को सरकार पैसे देगी। सरकार ने स्थानीय परिषदों को भी मदद के लिए पैसे देने की बात कही है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा।

Russia Ukraine Crisis: ब्रिटेन सरकार ने रविवार को उन परिवारों को 350 पाउंड (456 अमेरिकी डॉलर) प्रति माह भत्ता देने की घोषणा की, जो युद्ध क्षेत्र से आने वाले यूक्रेनी शरणार्थियों को अपने घरों में आश्रय देते हैं। ब्रिटेन के आवास मंत्री माइकल गोव ने यह एलान किया है। 

स्थानीय परिषदों को मिलेगा प्रति व्यक्ति 10,000 पाउंड मिलेगा भत्ता

ब्रिटेन के आवास मंत्री माइकल गोव ने टेलीविजन साक्षात्कारों के दौरान कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हजारों शरणार्थी अतिरिक्त योजनाओं से लाभान्वित होंगे, जिसमें स्थानीय परिषदों के लिए प्रति व्यक्ति 10,000 पाउंड (13,000 अमेरिकी डॉलर) का अनुदान शामिल होगा ताकि रूस-यूक्रेन संघर्ष की वजह से यहां आने वाले लोगों की अतिरिक्त जरूरतों को पूरा किया जा सके। 

सोमवार से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण

मंत्री ने कहा कि शरणार्थियों की करदाताओं द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) तक भी पहुंच होगी। गोव ने स्काई न्यूज को बताया, ‘‘यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए, स्थानीय अधिकारियों को प्रति व्यक्ति 10,000 पाउंड से अधिक उपलब्ध कराया जायेगा।’’ यूक्रेन के लिए नई आवास योजना के तहत सोमवार से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकेगा। 

प्रायोजन (स्पांसर) योजना के तहत, प्रायोजक के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति एक नामित यूक्रेनी व्यक्ति या परिवार को उनके साथ अपने घर में किराए पर मुक्त रहने के लिए, या एक अलग संपत्ति देने में सक्षम होंगे। 

यूक्रेनी लोगों को खतरे से निकालकर ब्रिटेन लाने का यह सबसे तेज तरीका है-ब्रिटेन आवास मंत्री

योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे, प्रायोजकों की जांच की जाएगी और शरणार्थियों को सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। गोव ने बीबीसी को बताया, ‘‘यह सबसे तेज तरीका है जिससे हम लोगों को खतरे से बाहर निकालकर ब्रिटेन में ला सकते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह एक यूक्रेनी शरणार्थी को अपने घर ले जाएंगे, मंत्री ने ‘‘हां’’ कहा। 

अब तक 25 लाख लोग पलायन किए है

ब्रिटेन के आवास मंत्री ने कहा कि वह देख रहे हैं कि इस संबंध में क्या किया जा सकता है। गौरतलब है कि रूसी हमलों से बचने के लिए 25 लाख से अधिक लोगों के यूक्रेन से पलायन करने का अनुमान है। संयुक्त राष्ट्र ने इसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शरणार्थी संकट कहा है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादब्रिटेनयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल