लाइव न्यूज़ :

UNHRC से रूस को किया गया सस्पेंड, रूस के खिलाफ पड़े 93 वोट, भारत वोटिंग से रहा दूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2022 22:01 IST

यूएनएचआरसी से रूस को निलंबित करने के लिए मसौदा प्रस्ताव पर 93 देशों ने इसके समर्थन में वोट किया। जबकि 24 देशों ने इसके खिलाफ और भारत सहित 58 देश इस वोटिंग से दूर रहे। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत समेत 58 देश रूस के खिलाफ हो रही वोटिंग से दूर रहेनिलंबन प्रस्ताव के मसौदे पर वोटिंग में रूस को मिला 24 देशों का समर्थन

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग (UNHRC) से रूस को सस्पेंड कर दिया गया है। गुरुवार को इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में वोटिंग हुई, दरअसल, यूक्रेन में रूसी सेना के द्वारा कथित नरसंहार, अमानवीय व्यवहार को लेकर यूएनएचआरसी से रूस को निलंबित करने के लिए मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। जिसमें 93 देशों ने इसके समर्थन में वोट किया। जबकि 24 देशों ने इसके खिलाफ वोट किया। वहीं भारत समेत 58 देश इस वोटिंग से दूर रहे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, टीएस तिरुमूर्ति ने कहा मानवाधिकारों की घोषणा के मसौदे से लेकर मानवाधिकारों की रक्षा करने में भारत आगे रहा है। हम मानते हैं कि सभी निर्णय उचित प्रक्रिया का सम्मान करते हुए और लोकतांत्रिक संरचना के रूप में लिए जाने चाहिए। यह अंतर्राष्ट्रीय संगठनों विशेष रूप से UN पर भी लागू होता है।

बता दें कि यूक्रेन के बूचा में रूसी सेना द्वारा कथित नरसंहार को लेकर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में चर्चा हुई थी। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आक्रमणकारी देश रूस पर गंभीर आरोप लगाए थे। जेलेंस्की ने कहा, नागरिकों को टैंकों से कुचल दिया गया, महिलाओं का उनके बच्चों के सामने बलात्कार किया और उन्हें मार डाला गया। बूचा में रूसी सेना ने जो किया वह क्रूरता है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सचमुच उल्लंघन किया गया है।

कहा जा रहा है कि बूचा सहित अन्य यूक्रेनी शहरों में रूस के सैनिकों ने आम नागरिकों को भी मारा था और उनके साथ अमानवीय कृत्यों को अजाम दिया था, जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है। ईयू ने भी बूचा में हुई घटना की निंदा की थी। हालांकि रूस इन आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है।  

टॅग्स :UN General Assemblyयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा