लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine: रूस का बड़ा बयान, यूक्रेन को लेकर जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होगी जल्दबाजी

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 21, 2022 16:02 IST

जहां यूक्रेन को लेकर जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन मुलाकात करने वाले थे तो वहीं अब इस मीटिंग को लेकर क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) का बयान सामने आया है। ताजा अपडेट के अनुसार, क्रेमलिन का कहना है कि दोनों राष्ट्रपतियों का मिलकर चर्चा करना जल्दबाजी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देक्रेमलिन का कहना है कि जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन का मिलकर चर्चा करना जल्दबाजी होगी।यूक्रेन को लेकर होने वाली जंग को टालने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों के प्रस्ताव पर बाइडन और पुतिन मुलाकात करने वाले थे

मॉस्को:रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है, जिसपर पूरी दुनियाभर की नजरे टिकी हुई हैं। इस बीच अमेरिका लगातार इस मसले अपनी नजर रखे हुए है। ऐसे में जहां एक ओर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात के लिए तैयार हो गए तो वहीं इस मुलाकात को लेकर क्रेमलिन (रूस के राष्ट्रपति कार्यालय) का बयान सामने आया है। बता दें कि ये ताजा बयान सोमवार को ही आया है। इस मीटिंग को लेकर क्रेमलिन का कहना है कि दोनों राष्ट्रपतियों का मिलकर चर्चा करना जल्दबाजी होगी।

बता दें कि हाल ही ये अपडेट सामने आया था कि रूस-यूक्रेन के जारी विवाद के बीच एक बार फिर जंग को टालने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों के प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात करेंगे, जिसके लिए दोनों देशों के शीर्ष नेता तैयार भी हो गए थे। हालांकि, क्रेमलिन की ओर से आए नए बयान ने एक बार फिर दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "किसी भी प्रकार के शिखर सम्मेलन के आयोजन के लिए किसी विशेष योजना के बारे में बात करना जल्दबाजी होगी।"

अपनी बात को जारी रखते हुए पेसकोव ने कहा, "यह समझ में आता है कि विदेश मंत्रियों के स्तर पर बातचीत जारी रखी जानी चाहिए क्योंकि राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।" क्रेमलिन के प्रवक्ता ने आगे कहा, "अगर जरूरी हुआ तो निश्चित रूप से रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति एक-दूसरे से टेलीफोन कॉल या अन्य तरीकों से जुड़ने का फैसला कर सकते हैं।" पेसकोव ने कहा, "यदि राष्ट्र प्रमुख इसे उचित समझें तो एक बैठक संभव है।" उन्होंने ये भी कहा कि पुतिन सोमवार को क्रेमलिन की सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे।

बताते चलें कि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आईं थी कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रों के प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मुलाकात कर सकते हैं। कहा जा रहा था कि इमेनुअल मैक्रों की पहल पर एक शिखर सम्मेलन को आयोजित किया जा सकता है, जिसमें यूरोप में सुरक्षा और सामरिक स्थिरता पर चर्चा होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार मैक्रों ने दिन में दो बार पुतिन से फोन पर बात भी की थी। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति से भी बात की थी। मालूम हो, फ्रांस के राष्ट्रपति निवास 'एलिसी पैलेस' की ओर से ये जानकारी दी गई थी।

टॅग्स :यूक्रेनव्लादिमीर पुतिनजो बाइडनअमेरिकारूसफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल