लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण हमला किया, सुखोई विमानों ने दागीं मिसाइलें, कम से कम सात लोगों की जान गई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 29, 2023 17:00 IST

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया। यूक्रेन के रक्षाबलों ने कहा है कि रूसी हमलों का करारा जवाब दिया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन पर साल का सबसे भीषण हमला कियायूक्रेन पर रातभर में लगभग 110 मिसाइल और ड्रोन हमले किएकम से कम सात लोगों की जान गई

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन पर इस सप्ताह साल का सबसे भीषण हमला किया है। ये हमले वायुसेना और नौसेना की मदद से किए गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने बताया है कि 28 दिसंबर की रात को रूस ने साल के सबसे बड़े हमलों में से एक में यूक्रेन पर रातभर में लगभग 110 मिसाइल और ड्रोन हमले किए। रूसी जहाज और पांच सुखोई लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों ने यूक्रेन पर भयंकर हमला किया। 

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि अधिकतर मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया गया लेकिन हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गई। उन्होंने कहा कि कई लोग मलबे में दब गए तथा कई लोगों के घायल होने की खबर है।

वहीं राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज़ मिसाइलों सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल किया। यूक्रेनी वायुसेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि रूस ने पूरे यूक्रेन में लक्ष्यों पर हमले के लिए "स्पष्ट रूप से अपने पास मौजूद सभी चीजों का इस्तेमाल किया"। अधिकारियों के अनुसार, बृहस्पतिवार से शुरू हुए हमले लगभग 18 घंटे तक जारी रहे जिनमें राजधानी कीव और पूर्वी एवं पश्चिमी यूक्रेन के क्षेत्रों सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया। 

बता दें कि यूक्रेन के रक्षाबलों  ने कहा है कि रूसी हमलों का करारा जवाब दिया जा रहा है। यूक्रेन के जवाबी हमलों पर रूस ने भी मुहर लगाई है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बीते दिनों माना कि यूक्रेनी बलों के हवाई हमले से क्रीमिया में रूसी नौसेना का एक पोत क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्रालय ने कहा कि फियोदोसिया शहर में स्थित बंदरगाह पर खड़े पोत ‘नोवोचेरकास्क’ को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया। इसने कहा कि हमले के दौरान यूक्रेन के दो लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया गया।

क्रीमिया में रूस के समर्थन से गवर्नर बने सर्गेई अक्स्योनोव ने टेलीग्राम पर कहा कि बंदरगाह पर खड़े पोत ‘नोवोचेरकास्क’ पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं। दूसरी तरफ यूक्रेनी नौसेना का कहना है कि विस्फोट के समय जहाज पर 77 कर्मी सवार थे।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा