लाइव न्यूज़ :

रूस ने यूक्रेन के खेरसॉन में की जबरदस्त गोलाबारी, 7 मौत, मृतकों में नवजात शिशु भी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 14, 2023 10:02 IST

रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन इलाके में रविवार को जबरदस्त गोलाबारी की, जिसमें 22 दिन के शिशु सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस भीषण हमले में कम से कम 22 घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन इलाके में रविवार को जबरदस्त गोलाबारी कीहमले में 22 दिन के शिशु सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए हैंराष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की सेना जवाब दे रही है और हम मजबूती से लड़ रहे हैं

कीव: रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन इलाके में रविवार को जबरदस्त गोलाबारी की, जिसमें 22 दिन के शिशु सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस भीषण हमले में कम से कम 22 घायल हो गए हैं।

रूसी गोलाबारी की इस घटना के बाद खेरसॉन के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को शोक दिवस घोषित किया है। वहीं राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पीड़ितों के साथ न्याय का वादा किया है।

दरअल यूक्रेन ने पिछले नवंबर में भीषण संघर्ष के बाद खेरसॉन को रूसी कब्जे से मुक्त करा लिया था लेकिन बावजूद उसके रूसी सैनिकों ने खेरसॉन पर निप्रो नदी के पार से गोलाबारी अब भी जारी रखी हुई है।

रविवार को हुए हमले के संबंध में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "रूसी बमबारी में शिरोका बाल्का गांव में पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें 22 दिन की बच्ची, उसका 12 वर्षीय भाई और उनकी 39 वर्षीय मां ओलेसिया भी शामिल हैं। तीनों की मौत इलाज के क्रम में अस्पताल में हुई।"

वहीं यूक्रेन के गृहमंत्री इहोर क्लिमेंको ने एक टेलीग्राम पोस्ट में लिखा, "आतंकवादी कभी भी स्वेच्छा से नागरिकों को मारना बंद नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें और कुछ नहीं सूझता। आतंकवादियों को पूरी ताकत के साथ रोका जाना चाहिए।"

गवर्नर ऑलेक्ज़ेंडर प्रोकुडिन के अनुसार इस हमले में स्टानिस्लाव गांव के एक चर्च के पादरी सहित दो लोगों की हत्या हुई है। गृह मंत्रालय के अनुसार खेरसॉन शहर और बेरीस्लाव शहर में तीन-तीन लोग घायल हुए हैं और पूरे क्षेत्र की पांच अन्य बस्तियों में भी लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही हैं।

गवर्नर प्रोकुडिन ने रविवार के हमलों में प्रभावित बस्तियों की सूची देते हुए टेलीग्राम पर लिखा, "आज रूसी बमबारी के कारण खेरसॉन क्षेत्र कांप उठा। खेरसॉन, वेलेटेंस्के, ज़ोलोटा बाल्का, स्टानिस्लाव, कोमिशानी सहित शिरोका बाल्का में रूसी सेना ने बेहद बर्बर तरीके से बम गिराये हैं।"

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रविवार शाम 6 बजे तक अकेले खेरसॉन क्षेत्र में गोलाबारी की 17 रिपोर्टें आईं और इसके साथ ही मायकोलाइव, ज़ापोरिज़िया, डोनबास, खार्किव और पूर्वोत्तर यूक्रेन के सीमावर्ती इलाकों में भी गोलाबारी की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने अपने रात्रिकालीन वीडियो प्रसारण में कहा, "ऐसा कोई दिन नहीं है जब रूसी बुराई को हमारी सेना की ओर से उचित प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। हम मजबूती के साथ लड़ रहे हैं।"

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!