लाइव न्यूज़ :

रूस मॉल में लगी आग: मरने वालों की संख्या हुई 64, देखें बचने के लिए खिड़कियों से कैसे कूदे लोग

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 26, 2018 16:25 IST

फायरफाइटर्स को आग को बुझाने के लिए 17 घंटों का वक्त लगा। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Open in App

रूस के दक्षिणी मध्य में केमरोवो शहर के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई थी। जिसमें मरने वालों की संख्या अब 64 हो गई है। कल आई खबर के मुताबिक मरने वालों की संख्या 11 थी। खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस घटना में 69 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 40 बच्चे शामिल हैं। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। 

इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि जिसमें लोग आग की लपटों से बचने के लिए खिड़कियों से कूद रहे हैं। लोग आग से बचने के लिए खिड़की से कूद तो जा रहे हैं लेकिन वह वहां से गिरकर भी मर जा रहे हैं। वीडियो देख आपको भी उस स्थिति का अंदाजा लग जाएगा।आरटी न्यूज' के मुताबिक आग बच्चों के खेल के मैदान से  लगनी शुरू हुई जहां कथित तौर पर एक बच्चे द्वारा लाइटर के इस्तेमाल से ट्रैंपोलीन में आग लग गई। फायरफाइटर्स को आग को बुझाने के लिए 17 घंटों का वक्त लगा। वहीं एक और विदेशी वेबसाइट के मुताबिक आग लगने का कारण खेल के मैदान में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इसकी आपराधिक जांच शुरू हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, इस शॉपिंग सेंटर में एक चिड़ियाघर भी है, जिसमें करीब 200 जानवर बताए जा रहे हैं, लेकिन आग लगने के बाद से वह किस हालत में हैं इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

टॅग्स :रूसभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल