लाइव न्यूज़ :

रूस और सऊदी अरब ने की काबुल में हुए हमलों की निंदा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:46 IST

Open in App

मास्को/दुबई, 27 अगस्त (एपी) रूस और सऊदी अरब ने काबुल में हुए बम धमाकों की कड़ी निंदा करते हुए अफगानिस्तान में मौजूदा हालात को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेशकोव ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण रूप से इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इस्लामिक स्टेट समेत अन्य आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान में पैदा हुए मौजूदा हालात का फायदा उठाकर अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं।” पेशकोव ने कहा, “ बम धमाके के बाद अफगानिस्तान में पैदा हुए हालात को लेकर रूस बहुत चिंतित है।” वहीं, सऊदी अरब ने काबुल हवाई अड्डे के नजदीक हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे आपराधिक कृत्य धार्मिक सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों के खिलाफ हैं। सऊदी अरब ने काबुल हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि संकट के इस समय में सऊदी अरब अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़ा है और उन्हें पूरा समर्थन देगा। इस बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। मैक्रों ने हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लोगों को वहां से निकालने के काम में जुटे हुए कर्मियों के साहस की प्रशंसा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा