लाइव न्यूज़ :

संसद में हंगामा : इमरान की पार्टी के तीन सदस्यों सहित सात सांसदों पर लगा प्रतिबंध

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:08 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 16 जून पाकिस्तानी संसद नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर ने बुधवार को सत्ता पक्ष के तीन सदस्यों सहित सात सांसदों पर अगले आदेश तक सदन में प्रवेश करने पर रोक लगा दी। संसद में एक दिन पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने आपस में गाली-गलौज की थी और एक दूसरे पर बजट की प्रतियां फेंकी थी।

कैसर ने कहा कि नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ के भाषण के दौरान बैठक को बाधित करने वाले सदस्यों के सदन में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है क्योंकि उनका व्यवहार "असंसदीय" और "अनुचित" था। उन्होंने कहा, "सदस्यों ने नियमों का उल्लंघन किया और आसन द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सदन की कार्यवाही बाधित की।"

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और पीएमएल-एन के तीन-तीन सांसदों और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक सदस्य पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें अली गौहर खान (पीएमएल-एन), चौधरी हमीद हामीद (पीएमएल-एन), शेख रोहले असगर (पीएमएल-एन), फहीम खान (पीटीआई), अब्दुल मजीद खान (पीटीआई), अली नवाज अवान (पीटीआई) और सैयद आगा रफीउल्लाह (पीपीपी) शामिल हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि इन सदस्यों का आचरण "बेहद आपत्ततिजनक था... उन्हें अगले आदेश तक संसद भवन परिसर में प्रवेश नहीं करने के लिए कहा गया है।"

सदन में हंगामा उस समय शुरू हुआ था जब पीएमएल-एन अध्यक्ष शरीफ ने बजट पर चर्चा की शरूआत करने का प्रयास किया और कुछ ही समय में सदन लड़ाई के मैदान में बदल गया। इस दौरान एक सांसद घायल भी हो गयी थीं।

कैसर ने सदस्यों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला करने से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की। उन्होंने इस संबंध में शरीफ और पीपीपी नेता बिलावल भुट्टो-जरदारी से भी फोन पर बातचीत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक