लाइव न्यूज़ :

चीनी महिला से रोमांटिक संबंध?, अमेरिकी राजनयिक को भारी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 17:40 IST

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम दिनों में यह प्रतिबंध लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी कर्मियों के चीनी नागरिकों से ऐसे व्यक्तिगत संबंध पर रोक लगाई गई थी। टॉमी पिगॉट ने बताया कि संबंधित राजनयिक को बर्खास्त कर दिया गया है। नागरिक के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को छुपाने की बात स्वीकार की थी।

वाशिंगटनः अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने देश के एक राजनयिक को चीनी महिला से कथित रोमांटिक संबंध रखने के कारण बर्खास्त कर दिया है। महिला पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से संबंध होने का आरोप है। इस मामले को पिछले साल बाइडन प्रशासन के दौरान लागू किए गए उस प्रतिबंध के तहत पहली कार्रवाई माना जा रहा है, जिसमें अमेरिकी कर्मियों के चीनी नागरिकों से ऐसे व्यक्तिगत संबंध पर रोक लगाई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल के अंतिम दिनों में यह प्रतिबंध लगाया गया था।

इसके तहत चीन में तैनात अमेरिकी सरकारी कर्मियों, उनके परिजनों और सुरक्षा मंजूरी प्राप्त संविदा कर्मचारियों को किसी भी चीनी नागरिक के साथ रोमांटिक या यौन संबंध रखने से मना किया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया कि संबंधित राजनयिक को बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा मामले की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि राजनयिक ने ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ाव वाली एक चीनी नागरिक के साथ अपने रोमांटिक रिश्ते को छुपाने की बात स्वीकार की थी।

पिगॉट ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री रुबियो के नेतृत्व में हम उन कर्मचारियों के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति बनाए रखेंगे, जो देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करेंगे।’’ संबंधित राजनयिक का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन दक्षिणपंथी कार्यकर्ता जेम्स ओ’कीफ द्वारा ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में राजनयिक और उसकी चीनी महिला मित्र नजर आए।

बीजिंग में, चीन सरकार के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह अमेरिका का घरेलू मामला है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, "लेकिन मैं इस बात पर ज़ोर देना चाहूंगा कि हम वैचारिक मतभेदों के आधार पर कार्रवाई किए जाने और चीन को दुर्भावनापूर्ण रूप से बदनाम करने के खिलाफ हैं।"

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा