लाइव न्यूज़ :

रोमानिया ने काबुल से अपने एक नागरिक को निकाला

By भाषा | Updated: August 19, 2021 17:06 IST

Open in App

बुखारेस्ट (रोमानिया), 19 अगस्त (एपी) रोमानिया के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि एक सैन्य विमान के जरिये काबुल हवाई अड्डे से एक रोमानियाई नागरिक को निकालकर इस्लामाबाद पहुंचाया गया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “काबुल में कठिन सुरक्षा स्थिति के कारण रोमानियाई नागरिकों के अन्य समूहों का हवाई अड्डे पर पहुंचना संभव नहीं था।” अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को एक नाटो कर्मचारी को निकालने वाले सी-130 हरक्यूलीज विमान में सैन्य कर्मी और सहायता करने वाले अन्य अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि विमान बाकी रोमानियाई नागरिकों को निकालने के लिए काबुल हवाई अड्डे पर वापस आयेगा। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अफगानिस्तान में 33 रोमानियन नागरिक मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनिया एक बड़े बदलाव से गुजर रही?, वैश्विक संगठनों की अनदेखी करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

कारोबारअमेरिका-यूरोप के बीच क्यों बढ़ रहीं दूरियां?

विश्वAfghanistan Earthquake Updates: 800 की मौत और 2500 घायल, अफगानिस्तान में भारी तबाही, चारों ओर शव ही शव, देखिए वीडियो

विश्वभारत ने रूस के तेल व्यापार पर नाटो प्रमुख की प्रतिबंध संबंधी धमकी को किया खारिज

कारोबारभारत को धमकाकर उलझ गया अमेरिका?, विश्वयुद्ध से कहीं अधिक भयावह, आर्थिक जंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा