लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थी नेता की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: September 30, 2021 13:30 IST

Open in App

ढाका, 30 सितंबर (एपी) रोहिंग्या शरणार्थियों के एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि की अज्ञात लोगों ने बांग्लादेश के एक शिविर में बुधवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कॉक्स बाजार में सशस्त्र पुलिस बटालियन के कमांडर नैमुल हक ने बताया कि कॉक्स बाजार जिले के उखिया में स्थित कुटुपालोंग शरणार्थी शिविर में अज्ञात हमलावरों ने मोहिबुल्ला को गोली मार दी। उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अभी किसी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और यह अभी स्पष्ट नहीं कि इस हमले की पीछे किसका हाथ है।

मोहिबुल्ला पेशे से एक शिक्षक थे जो बाद में एक शरणार्थी नेता बन गये और अंतरराष्ट्रीय बैठकों में मुस्लिम स्थानीय समूह का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रवक्ता थे। वह 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ धार्मिक स्वतंत्रता पर एक बैठक के लिए व्हाइट हाउस गए थे और उन्होंने म्यांमा में रोहिंग्या मुसलमानों की व्यथा पर बातचीत की थी।

उसी साल बांग्लादेशी मीडिया ने उनकी कटु आलोचना की थी क्योंकि उन्होंने म्यांमा में सेना की कार्रवाई के दो साल पूरे होने के मौके पर 2,00,000 शरणार्थियों की एक बड़ी रैली का नेतृत्व किया था। म्यांमा में सेना की कार्रवाई के कारण मोहिबुल्ला समेत करीब 7,00,000 शरणार्थियों को पलायन कर पड़ोसी देश बांग्लादेश में शरण लेनी पड़ी।

एक मानवाधिकार निगरानी समूह ने मोहिबुल्ला को रोहिंग्या समुदाय की मुखर आवाज बताया।

मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बांग्लादेशी प्राधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी से शिविरों में शरणार्थियों, कार्यकर्ताओं और मानवीय सहायता कर्मियों समेत सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का अनुरोध किया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में म्यांमा से आए 11 लाख से अधिक रोहिंग्या शरणार्थियों ने शरण ले रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात