लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से पहली दफा की बात, कहा- यूके-इंडिया पार्टनरशिप को लेकर उत्सुक हूं

By रुस्तम राणा | Updated: October 27, 2022 21:22 IST

पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने के बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने ट्विटर पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को आपकी तरह के शब्दों के लिए धन्यवाद क्योंकि मैं अपनी नई पारी शुरू कर रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभारउन्होंने ट्विटर पर लिखा- यूके और भारत कई चीजें एक-दूसरे से साझा करते हैंपीएम मोदी ने कहा- व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे

नई दिल्ली:ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गुरुवार को पीएम मोदी से बात की। यूके के प्रधानमंत्री के रूप में यह पीएम मोदी से यह उनकी पहलीबार बात हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि हम भारत के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। साथ ही नवनियुक्त प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ब्रिटेन और भारत की साझेदारी को लेकर उत्सुक हैं। सुनक ने कहा कि वह इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि आने वाले वर्षों में दोनों देश क्या हासिल कर सकते हैं।

पीएम मोदी से बात करने के बाद सुनक ने ट्विटर पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को आपकी तरह के शब्दों के लिए धन्यवाद क्योंकि मैं अपनी नई पारी शुरू कर रहा हूं। यूके और भारत कई चीजें एक-दूसरे से साझा करते हैं। मैं इस बात से उत्साहित हूं कि हमारे दो महान लोकतंत्र आने वाले महीनों और वर्षों में क्या हासिल कर सकते हैं क्योंकि हम अपनी सुरक्षा, रक्षा और आर्थिक साझेदारी को गहरा करते हैं।  

वहीं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर कहा कि उन्होंने गुरुवार को ऋषि सुनक से बात की और उन्हें ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "आज ऋषि सुनक से बात करके खुशी हुई। यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर उन्हें बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम एक व्यापक और संतुलित एफटीए के जल्द निष्कर्ष के महत्व पर भी सहमत हुए।

 

टॅग्स :ऋषि सुनकनरेंद्र मोदीब्रिटेनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!