लाइव न्यूज़ :

ऋषि सुनक ने दिवाली पर अपने डाउनिंग स्ट्रीट निवास पर दीप जलाए

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:17 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 नवंबर ब्रिटेन के मंत्री ऋषि सुनक ने दिवाली के मौके पर लंदन में अपने आवास 11, डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर रंगोली से सजावट की और दरवाजे पर चार दीप जलाए।

भारतीय मूल के 40 वर्षीय वित्त मंत्री सुनक की शादी इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की पुत्री अक्षत मूर्ति से हुई है। सुनक वर्षों से "हिंदू होने पर गौरवान्वित" होने की बात करते रहे हैं।

बृहस्पतिवार की रात का उनका यह कदम डाउनिंग स्ट्रीट के लिए पहला अवसर है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री हर साल डाउनिंग स्ट्रीट में दिवाली पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और लंदन के स्वामीनारायण मंदिर में अन्नकूट का आयोजन होता है।

सुनक का दिवाली संदेश ब्रिटिश हिंदुओं के लिए यह था कि वे लॉकडाउन नियमों का पालन करें और मित्रों और परिवारों से मिलने की परंपरा से परहेज करें।

सुनक ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि एक दूसरे से नहीं मिल पाना कितना मुश्किल है।”

उन्होंने कहा कि कुछ और हफ़्तों की बात है और हम इससे उबर रहे हैं। उसके बाद काफी बेहतर होने जा रहा है। उसके बाद हमें खुश होने के लिए काफी समय मिलेगा। लेकिन अभी सभी को सुरक्षित रखने के लिए, नियमों का पालन जरूरी है।

दिवाली को अज्ञान पर ज्ञान की, बुराई पर अच्छाई की और अंधकार पर प्रकाश की आध्यात्मिक जीत का प्रतीक माना जाता है। दिवाली इस साल शनिवार को मनायी जाएगी।

कोरोना वायरस के कारण इंग्लैंड में लॉकडाउन और ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग प्रतिबंधों के बीच मंदिरों और गुरुद्वारों में इस साल डिजिटल समारोह पर जोर दिया जा रहा है।

सुनक ने बीबीसी को बताया, "आस्था मेरे लिए महत्वपूर्ण है, मैं एक हिंदू हूं, मैं अपने बच्चों के साथ पूजा करता हूं, जब भी मौका मिलता है, मैं मंदिर जाता हूं।’’

उन्होंने लॉकडाउन के संदर्भ में कहा, ‘‘हिंदू के रूप में हमारे लिए दिवाली विशेष है और इस वर्ष कठिन स्थिति है। लेकिन हमारे पास ज़ूम है, हमारे पास फोन है... प्रेम का बंधन हमेशा बना रहने वाला है। और यह तीन दिसंबर को भी होगा।’’

इंग्लैंड का मौजूदा सख्त लॉकडाउन दो दिसंबर को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा