लाइव न्यूज़ :

रिचर्ड ब्रेनसन ने जेफ बेजोस से पहले अंतरिक्ष यात्रा की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:21 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), दो जुलाई (एपी) अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन अपने साथी अरबपति कारोबारी जेफ बेजोस से नौ दिन पहले अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं।

ब्रेनसन की कंपनी ने बृहस्पतिवार की शाम घोषणा की कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे।

यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। वर्जिन गैलेक्टिक के लिए यह अंतरिक्ष तक जाने वाली चौथी उड़ान होगी।

इस खबर से कुछ घंटे पहले बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे और उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक अग्रणी महिला होंगी जिन्होंने वहां जाने के लिए 60 वर्षों तक इंतजार किया है।

बेजोस ने वेस्ट टेक्सास से अपने प्रक्षेपण की तारीख 20 जुलाई चुनी है जो चंद्रमा पर अपोलो 11 के उतरने की 52वीं वर्षगांठ होगी। उन्होंने यान में खुद के सवार होने की घोषणा महज एक महीने पहले की थी जो दोनों अमीर अंतरिक्ष कारोबारियों के बीच अंतरिक्ष तक जाने के लिए साल भरी चली दौड़ का अंतिम पड़ाव है।

ब्लू ओरिजन के पहले लॉन्च में अमेजन के संस्थापक, 2.8 करोड़ डॉलर परमार्थ नीलामी के विजेता उनके भाई और मरकरी 13 के अंतिम जीवित बचे सदस्यों में से एक वैली फंक शामिल होंगे जिन्हें उनके “सम्मानित अतिथि” के तौर पर चुना गया है।

13 महिला पायलटों ने भी उसी परीक्षा को पास किया था जो 1960 के दशक में नासा के मूल मरकरी 7 अंतरिक्षयात्रियों ने पास किया था लेकिन महिला होने की वजह से उन्हें अंतरिक्षयान में जाने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

बुधवार तक ब्रेनसन ने अंतरिक्ष में जाने की तारीख बताने से इनकार कर दिया था लेकिन कहा था कि वह वहां जाने के लिए “फिट एवं स्वस्थ” हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल