लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को UN में झटका, कहा- हम मध्यस्थता नहीं कर सकते, आप दोनों कश्मीर मुद्दा सुलझाएं

By भाषा | Updated: September 11, 2019 15:50 IST

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुतारेस ने पिछले महीने फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी उन्होंने बात की थी।

Open in App
ठळक मुद्देगुतारेस ने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा किए गए आग्रह पर उनसे भी मुलाकात की थी।महासभा के दौरान मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों शिरकत करेंगे।

भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व से संपर्क करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस कश्मीर को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को लेकर काफी चिंतित हैं और दोनों देशों से वार्ता के जरिए मुद्दा सुलझाने की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुतारेस ने पिछले महीने फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से भी उन्होंने बात की थी।

सोमवार को गुतारेस ने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी द्वारा किए गए आग्रह पर उनसे भी मुलाकात की थी। दुजारिक ने कहा, ‘‘सार्वजनिक और निजी तौर पर सबके लिए उनका एक ही संदेश है कि वह स्थिति को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह के तनाव बढ़ने की आशंका के प्रति चिंतित हैं।

उन्होंने दोनों देशों से वार्ता के जरिए मुद्दा सुलझाने की अपील की है।’’ दुजारिक एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या गुतारेस इस महीने के आखिर में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की सोच रहे हैं।

महासभा के दौरान मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान दोनों शिरकत करेंगे। दुजारिक ने कहा, ‘‘आप रुख जानते हैं...सैद्धांतिक तौर पर मध्यस्थता पर हमारा रुख एक समान रहा है ।’’ उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे पर जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 42 वें सत्र में जबरदस्त नोकझोंक हुई।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा है कि उनका कार्यालय केवल तब उपलब्ध होगा जब दोनों पक्ष इस बारे में कहेंगे। हालांकि, भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से साफ कर दिया है कि कश्मीर एक आंतरिक मामला है और तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं है।

दुजारिक ने कहा, ‘‘और जैसा मानवाधिकार उच्चायुक्त ने हाल में कहा था कि मानवाधिकार के पूर्ण सम्मान के साथ ही कश्मीर की स्थिति का समाधान किया जा सकता है। ’’ 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रइंडियापाकिस्तानजम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला