लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप का वादा- अमेरिका में लगाएंगे आयरन डोम, राष्ट्रपति बनते ही इजरायल-हमास जंग रुकवाने का दावा किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 19, 2024 11:12 IST

रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि हम हमारे देश के लिए आयरन डोम बनाएंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सके।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप का वादा- अमेरिका में लगाएंगे आयरन डोमराष्ट्रपति बनते ही इजरायल-हमास जंग रुकवाने का दावा कियादोहराया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो यूरोप और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध "कभी नहीं होते"।

Republican National Convention Live Updates:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पार्टी के नामांकन को फिर से स्वीकार करने के लिए रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में हिस्सा लिया। पेंसिल्वेनिया में एक रैली में हत्या के प्रयास के बाद यह उनकी पहली प्रमुख सार्वजनिक उपस्थिति थी। इस आयोजन में मंच से ट्रंप खूब गरजे और कई घोषणाएं की।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कोई भी चीज हमें रोक नहीं सकती, चाहे कितनी भी बाधाएं आएं। हम इस देश को बचाने के लिए मिलकर प्रयास करेंगे। हम गणतंत्र को बहाल करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का भविष्य पहले से कहीं अधिक बड़ा, उज्जवल, साहसी और अधिक एकजुट होगा। 

एक बड़ी घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद वह इजरायल की तरह देश को  आयरन डोम (Iron Dome) से सुरक्षित करेंगे। रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में ट्रंप ने कहा कि हम हमारे देश के लिए ऐसा ही आयरन डोम बनाएंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी हमारे देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सके।

ट्रम्प का कहना है कि अवैध रूप से आने वाले लोगों को  रोके बिना अमेरिका के लिए कोई उम्मीद नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के लिए कोई आशा या सपना तब तक नहीं है जब तक हम अमेरिका में घुसपैठ नहीं रोक देते। हम चाहते हैं कि लोग हमारे देश में आएं, लेकिन उन्हें कानूनी तौर पर हमारे देश में आना होगा।

ट्रम्प ने अपने  इस दावे को दोहराया कि अगर वह राष्ट्रपति होते तो यूरोप और मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध "कभी नहीं होते"। बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के एजेंडे में देश की सुरक्षा सबसे अहम है और पार्टी ने कुछ महीने पहले अपनी डिफेंस पॉलिसी के बारे में बताते हुए कहा था कि तीसरे विश्वयुद्ध को रोकने, यूरोप और मिडिल ईस्ट में शांति बहाली करने के लिए अमेरिका की सुरक्षा के लिहाज से आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैयार किया जाएगा।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाइजराइलHamasजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."