लाइव न्यूज़ :

माथे की 'बिंदिया' बनी सितम की वजह, बांग्लादेश में पुलिसवाले ने महिला प्रोफेसर को किया प्रताड़ित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2022 19:21 IST

ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज पढ़ाने वाली प्रोफेसर लोटा सुमद्देर के साथ शनिवार की सुबह यह घटना हुई, जब एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बिंदी पहनने के लिए धमकी दी। इस घटना के बाद से प्रोफेसर सुमद्देर खुद को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश में पुलिस अधिकारी ने एक महिला प्रोफेसर को बिंदी पहनने के लिए धमकाया पीड़िता प्रोफेसर लोटा सुमद्देर ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज पढ़ाती हैंप्रोफेसर लोटा सुमद्देर का आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने उन्हें बिंदी पहनने के लिए परेशान किया

ढाका: बांग्लादेश के एक निजी कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि बिंदी पहनने के लिए एक पुलिस वर्दीधारी आदमी ने उन्हें परेशान किया और धमकी दी।

ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक ढाका के तेजगांव कॉलेज में थिएटर और मीडिया स्टडीज पढ़ाने वाली प्रोफेसर लोटा सुमद्देर ने कहा कि शनिवार की सुबह यह घटना उनके कॉलेज के पास हुई। इस घटना के बाद से वह स्वयं को बेहद असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

प्रोफेसर लोटा सुमद्देर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि जब वो कॉलेज के पास पहुंचने वाली थी तो उसी समय रास्ते में एक मोटरसाइकिल खड़ा किये पुलिस अधिकारी ने उन्हें बिंदी पहनने के लिए टोका और परेशान किया। प्रोफेसर ने कहा कि जब उन्होंने पुलिस अधिकारी के व्यवहार पर आपत्ति जताई तो उसने उन्हें भविष्य में बिंदी न पहनने की धमकी दी।

प्रोफेसर सुमद्देर ने कहा कि पुलिस अधिकारी ने उनके द्वारा विरोध किये जाने के बाद अपनी अपनी बाइक से उन्हें धक्का देने और चोटिल करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने तेजी से बाइक के रास्ते से हटते हुए अपनी जान बचा ली। लेकिन इस दौरान सुमद्देर सड़क पर गिर गईं, जिसकी वजह से उन्हें कुछ चोटें भी आईं।

इस घटना के संबंध में शेर-ए-बांग्ला नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उत्पल बरुआ ने कहा कि घटना में घायल होने से बची प्रोफेसर लोटा सुमद्देर को उस पुलिस अधिकारी का नाम याद नहीं है। हालांकि प्रोफेसर सुमद्देर ने पुलिस को मोटरसाइकिल का नंबर दिया है। जिसके आधार पर हम उस बाइक और बाइक सवार पुलिस अधिकारी का पता लगा रहे हैं।

मालूम हो कि भारत सहित अन्य कई देशों में महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर माथे पर बिंदी लगाने का रिवाज है। इस रिवाज का पालन भारती महिलाओं के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश की महिलाओं के द्वारा सामान्य तौर पर किया जाता है। 

टॅग्स :बांग्लादेशक्राइमDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा