लाइव न्यूज़ :

पुतिन को आगाह करने के बाद अमेरिका में कम हुए हैं रैंसमवेयर हमले

By भाषा | Updated: December 19, 2021 11:27 IST

Open in App

वाशिंगटन, 19 दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जब से अपने देश में रैंसमवेयर गिरोहों पर कार्रवाई करने को कहा है, तब से अमेरिका में कोई बड़ा साइबर हमला नहीं हुआ है। इससे पहले बड़ा साइबर हमला मई में हुआ था जिससे पेट्रोल की किल्लत हो गयी थी।

हालांकि, लुइस एंड क्लार्क कम्युनिटी कॉलेज के अध्यक्ष केन ट्रास्का ने पिछले महीने एक रैंसमवेयर हमले के बाद कई दिनों के लिए कक्षाओं को रद्द कर दिया था।

रैंसमवेयर एक तरह का दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर है जिससे कम्यूटर प्रणाली में सभी फाइलों को इनक्रिप्ट करके फिरौती मांगी जाती है। रैंसमवेयर हमलों में हैकर्स पीड़ितों के डेटा लॉक कर देते हैं और इसके बदले में उनसे फिरौती मांगते हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने फिरौती की कुछ रकम वापस ली, क्रिप्टोकरंसी के दुरुपयोगों पर कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां की। जासूसी एजेंसियों ने रैंसमवेयर समूहों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की और अमेरिका ने संघीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के साथ ही निजी उद्योगों पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए जोर डाला।

बाइडन के पुतिन से बात करने के छह महीने बाद यह कहना मुश्किल है कि क्या हैकर्स अमेरिकी दबाव के आगे झुक गए हैं। छोटे पैमाने पर हमले जारी है और रैंसमवेयर अपराधी लगातार रूस से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस बारे में विरोधाभासी बयान दिए है कि क्या पिछली गर्मियों के बाद से रूस के रवैये में बदलाव आया है।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि वह अपने विभिन्न उपकरणों के जरिए ‘‘रैंसमवेयर से लड़ने’’ के लिए दृढ़ है लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया हमले की गंभीरता पर निर्भर करती है।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘कुछ कानून प्रवर्तन के मामले हैं और अन्य ऐसे मामले हैं जिनका ज्यादा असर होता है, बाधाकारी रैंसमवेयर गतिविधि से राष्ट्रीय सुरक्षा को सीधा खतरा हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा