लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2024: इस देश में रोजा न रखने वालों को गिरफ्तार कर रही है पुलिस, रमजान के दौरान खाने के लिए 11 को हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 13, 2024 18:53 IST

Ramadan 2024: नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो में इस्लामिक पुलिस ने मंगलवार, 12 मार्च को 11 ऐसे मुसलमानों को गिरफ्तार किया जिन्हें रमज़ान के रोज़े के दौरान खाना खाते देखा गया था। रोजा न रखने के कारण गिरफ्तार करने का ये अनोखा मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देनाइजीरिया में रोजा न रखने वालों को गिरफ्तार कर रही है पुलिसरमजान के दौरान खाने के लिए 11 को हिरासत में लियानाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो का है मामला

Ramadan 2024: नाइजीरिया के उत्तरी राज्य कानो में इस्लामिक पुलिस ने मंगलवार, 12 मार्च को 11 ऐसे मुसलमानों को गिरफ्तार किया जिन्हें रमज़ान के रोज़े के दौरान खाना खाते देखा गया था। रोजा न रखने के कारण गिरफ्तार करने का ये अनोखा मामला है। कानो में बहुसंख्यक मुस्लिम आबादी है जहां इस्लामी कानूनी प्रणाली शरिया संचालित होती है।

बीबीसी के अनुसार इस्लामिक पुलिस जिसे व्यापक रूप से हिस्बाह के नाम से जाना जाता है वह हर साल रमज़ान के दौरान भोजनालयों और बाजारों की तलाशी लेती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 10 पुरुषों और एक महिला को यह शपथ लेने के बाद रिहा कर दिया गया कि वे जानबूझकर दोबारा उपवास नहीं छोड़ेंगे।

हिस्बाह के प्रवक्ता लावल फग्गे के हवाले से बीबीसी ने बताया कि हमें मंगलवार को 11 लोग मिले जिनमें मूंगफली बेचने वाली एक महिला भी शामिल थी। महिला को अपने सामान से कुछ खाते हुए देखा गया था जिसके बाद लोगों ने इस्लामिक पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। अन्य 10 पुरुष थे और उन्हें शहर भर से गिरफ्तार किया गया।

इस्लामिक पुलिस हिस्बाह ने साफ किया है कि तलाशी अभियान जारी रहेगा लेकिन गैर-मुसलमानों को छूट दी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि हम गैर-मुसलमानों को गिरफ्तार नहीं करते क्योंकि इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है। गैर मुसलमान तभी अपराध के दोषी हो सकते हैं जब पता चले कि वे उपवास करने वाले मुसलमानों को बेचने के लिए खाना पका रहे हैं। दो दशक पहले नाइजीरिया के 12 उत्तरी राज्यों में  शरिया लागू किया गया था। 

बता दें कि भारत में 12 मार्च से मुस्लिम धर्म का पवित्र महीना रमजान शुरू हो गया है। रमजान का पाक महीना इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना होता है। इसे माह-ए-रमजान भी कहा जाता है। रमजान माह में रोजाना सूर्य उगने से पहले खाना खाया जाता है। इसे सहरी नाम से जाना जाता है। दिनभर बिना खाए-पिए रोजा रखने के बाद शाम को नमाज पढ़ी जाती है और खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। यह शाम को सूरज ढलने पर मगरिब की अजान होने पर खोला जाता है। इसे इफ्तार के नाम से जाना जाता है। 

टॅग्स :रमजाननाइजीरियाPoliceजेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!