लाइव न्यूज़ :

नेपाल के नए राष्ट्रपति बने रामचंद्र पौडेल, चीफ जस्टिस हरिकृष्ण कार्की ने दिलाई शपथ

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 13, 2023 15:27 IST

राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की ने पौडेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।पौडेल सीपीएन-यूएमएल के सुबास चंद्र नेमबांग को हराकर देश के राष्ट्रपति चुने गए। 52,628 वेटेज-आधारित वोटों में से पौडेल को 33,802 जबकि नेमबांग को 15,518 वोट मिले।

काठमांडू: नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक विशेष समारोह में नेपाल के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हरिकृष्ण कार्की ने पौडेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, स्पीकर देव राज घिमिरे, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना के अलावा अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पौडेल गुरुवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-एकीकृत मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के सुबास चंद्र नेमबांग को हराकर देश के राष्ट्रपति चुने गए थे। 

52,628 वेटेज-आधारित वोटों में से पौडेल को 33,802 जबकि नेमबांग को 15,518 वोट मिले। पूर्व अध्यक्ष और कई बार के मंत्री रह चुके राष्ट्रपति पौडेल ने देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने के लिए एक लंबी राजनीतिक यात्रा की है। बता दें कि वर्ष 2008 में देश को गणतंत्र घोषित किए जाने के बाद यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव था। नेपाल की निवर्तमान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो चुका है।

टॅग्स :रामचंद्र पौडेलनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल