लाइव न्यूज़ :

तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा पर राहुल गांधी, विदेशी धरती पर कदम रखते ही हुआ भव्य स्वागत; देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: September 8, 2024 12:32 IST

Rahul Gandhi US Visit Live Updates:राहुल गांधी डलास फोर्ट वर्थ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गर्मजोशी और उत्साह से स्वागत किया गया

Open in App

Rahul Gandhi US Visit Live Updates: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अमेरिका पहुंच गए हैं। यहां वह वाशिंगटन डीसी और डलास में लोगों से बातचीत करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में,राहुल गांधी ने कहा कि वह सार्थक चर्चाओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगी।" राहुल गांधी के दौरे का ब्यौरा साझा करते हुए इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल से बातचीत के लिए भारतीय प्रवासियों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, नेताओं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कई अन्य लोगों की ओर से लगातार अनुरोध आ रहे हैं।

पित्रोदा ने एक बयान में कहा, "जब से राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं, तब से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में, मुझे राहुल से बातचीत के लिए भारतीय प्रवासियों, राजनयिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, नेताओं, अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कई अन्य लोगों की ओर से लगातार अनुरोध आ रहे हैं।" 

बता दें कि राहुल गांधी का स्थानीय भारतीय समुदाय और कुछ 'टेक्नोक्रेट' से मिलने का भी कार्यक्रम है। वह डलास क्षेत्र के नेताओं के साथ डिनर भी करेंगे। पित्रोदा ने कहा, "अगले दिन हम वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे, जहां हम विभिन्न लोगों से बातचीत करने की योजना बना रहे हैं।"

बता दें कि 54 वर्षीय राहुल गांधी पांच बार सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में रायबरेली से सांसद हैं। राहुल उत्तर प्रदेश के अमेठी से जीत के बाद 2004 में पहली बार लोकसभा सांसद बने थे। 

टॅग्स :राहुल गांधीRahul Congressइंडिया गठबंधनकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल