लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने रूस में फिर एक बार लॉकडाउन न लगने की उम्मीद जताई

By भाषा | Updated: June 30, 2021 16:35 IST

Open in App

मॉस्को, 30 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि संक्रमण के नये मामले बढ़ने के बीच देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की जरूरत न पड़े।

लाइव टीवी कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि कई क्षेत्रों में स्थानीय अधिकारियों द्वारा लिए गए फैसले जिन्होंने कुछ कर्मियों के लिए टीकाकरण को आवश्यक बनाया है, वे संक्रमण की नयी लहर को रोकने और लॉकडाउन से बचने में मददगार साबित होंगे।

रूस हाल के हफ्तों में संक्रमण और मौत के मामलों में वृद्धि से निपटने में संघर्ष कर रहा है जो तुलनात्मक रूप से टीकाकरण की धीमी गति के बीच देखने को मिल रहे हैं। रूस में कोरोना वायरस के कारण होने वाली मौतें बुधवार को नये दैनिक रिकॉर्ड पर पहुंच गईं जहां अधिकारियों ने 669 नयी मौतों की जानकारी दी है।

रूस में पिछले बृहस्पतिवार से हर दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से ज्यादा नये मामले और करीब 600 लोगों की मौत हो रही है। बुधवार को, संक्रमण के 21,042 नये मामले दर्ज किए गए।

रूसी अधिकारियों ने जून के शुरुआत से संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए रूसी नागरिकों के जरूरी एहतियात बतरने के प्रति लापरवाह रवैये, ज्यादा संक्रामक स्वरूपों की मौजूदगी और धीमी टीकाकरण गति को जिम्मेदार बताया है। रूस भले ही कोरोना वायरस टीके की घोषणा और उपयोग शुरू करने वाले पहले देशों में से एक हो लेकिन यहां की महज 15 प्रतिशत आबादी को कम से कम एक टीका लगा है।

रूस के कोरोना वायरस कार्य बल ने वैश्विक महामारी में 55 लाख से ज्यादा मामलों और 1,35,214 मरीजों की मौत की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर