लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने भी व्लादिमीर पुतिन को विजेता किया घोषित, चौथी बार बने रूस के राष्ट्रपति

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 23, 2018 17:42 IST

एग्जिट पोल के सर्वेक्षण में पुतिन की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोटों के साथ चौथी बार देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने जा रहे हैं।

Open in App

मास्को, 23 मार्च: रूस के चुनाव अधिकारियों ने निवर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बीते रविवार को हुए चुनावों में आधिकारिक रूप से विजेता घोषित किया। केन्द्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को अंतिम परिणाम घोषित किए, जिसमें बताया गया कि पुतिन ने 77 प्रतिशत मत हासिल किए। कम्युनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुदिनिन करीब12 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

मतदान में गड़बड़ियों की खबरें भी आई थीं। हालांकि चुनाव आयोग की प्रमुख एला पामफिलोवा ने कहा कि मतदान स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हुआ। रविवार की जीत के बाद पुतिन अब 2024 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहेंगे।

इससे पहले एक एग्जिट पोल के सर्वेक्षण में पुतिन की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी गई थी। एग्जिट पोल के मुताबिक व्लादिमिर पुतिन 73.9 फीसदी वोटों के साथ चौथी बार देश के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने जा रहे हैं। रूस के करीब 1200 मतदान केंद्रों से आंकड़ों को जुटाकर किए गए इस एग्जिट पोल में कम्यूनिस्ट उम्मीदवार पावेल ग्रुडिनिन को 11.2 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर दिखाया गया। 

पुतिन साल 2000 में पहली बार राष्ट्रपति चुने गए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो वे रूस में लगातार 18 सालों से सत्ता पर काबिज है। विपक्ष हमेशा से इस बात का आरोप लगाता रहा है कि उन्होंने विपक्ष की आवाज को दबा दिया है और टेलीविजन पर सरकारी नियंत्रण करने के साथ ही विदेशों में रूस के दर्जे को दोबारा स्थापित कर दुनिया के सबसे बड़े देश पर अपना पूरा अधिकार कायम कर लिया है।

बता दें कि रूस के संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा बार राष्ट्रपति नहीं चुना जा सकता, लेकिन पुतिन ने जब राष्ट्रपति बनने में दिलचस्पी दिखाई तो फिर यहां के संविधान में संशोधन किया गया। रूस के नए संविधान में 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने की सीमा को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति कार्यकाल को 4 से बढ़ाकर 6 साल किया गया है।(इनपुट-भाषा)

टॅग्स :रूसरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा