लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमलाः पाकिस्तानी सेना ने दिलवाया इमरान खान से भाषण? 6 मिनट के वीडियो में 20 कट लगने से उठे सवाल  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 19, 2019 18:51 IST

Pulwama Attack: इमरान खान ने भारत को ऑफर देत हुए कहा कि अगर भारत के पास किसी भी प्रकार का सबूत हो तो सबसे पहले हमें बताएं, हम एक्शन लेंगे। पीएम खान ने कहा कि जंग शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना मुश्किल होता है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले के बाद भारत का रुख आक्रामक हो गया है। एक तरफ जहां भारत पाकिस्तान की वित्तीय सहायता रोकने के प्रयासों में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलवामा हमलावरों के खिलाफ सेना और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इसके बाद मंगलावार (19 फरवरी) को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सामने आए।

इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि पुलवामा हमले में पाकिस्तान का कोई हाथ नहीं है। हालांकि, इमरान खान के 6 मिनट के वीडियो में देखा जाए तो 20 से ज्यादा एडिट हैं, जिससे सवाल खड़ा हो गया है कि क्या पाकिस्तानी सेना ने खान के स्पष्टीकरण को एडिट किया है।

बताते चलें कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार दोपहर 1.30 बजे पाकिस्तान की आवाम को संबोधित किया और दावा करते हुए कहा कि भारत बिना किसी ठोस सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। 

इधर, इमरान खान के बयान के बाद चर्चा ने जोर पकड़ा है कि उनके रिकॉर्डिड वीडियो जोकि विशेष रूप से 20 से अधिक बार एडिट किया गया और उसके बाद पाक सरकार ने जारी किया। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सेना की अनुमति के बिना वीडियो रिलीज नहीं किया है। अब यह बहस दुनियाभर में शुरू हो गई है।पाकिस्तान पीएम इमरान खान ने 6 मिनट लंबा भाषण दिया है, जिसमें 1.40 सेकंड, 1.48 सेकंड, 1.55 सेकंड पर एडिट किया गया है। उसके बाद वीडियो के अंत तक कई बार कट मारे गए हैं। यह स्पष्ट है कि वीडियो को कई स्थानों पर संपादित किया गया। 

इमरान खान ने भारत को ऑफर देत हुए कहा कि अगर भारत के पास किसी भी प्रकार का सबूत हो तो सबसे पहले हमें बताएं, हम एक्शन लेंगे। पीएम खान ने कहा कि जंग शुरू करना आसान है, लेकिन खत्म करना मुश्किल होता है। अगर भारत पर हमला किया तो हम जवाब देंगे। भारतीय सरकार हम पर हमला करेने की सोच रहा है तो हम जवाबी कार्रवाई के बारे में नहीं सोचेंगे, बल्कि जवाबी कार्रवाई करेंगे। पीएम ने कहा कि इस मुद्दे को बातचीत के जरिए हल किया जाना चाहिए।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला