लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: बोस्टन में नदी के ऊपर बने पुल पर चलती ट्रेन में लगी आग, जान बचाने के लिए महिला ने लगाई छलांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2022 10:58 IST

अमेरिका के बोस्टन में एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। जिस वक्त ट्रेन में आग लगी तब ट्रेन मिस्टिक नदी के ऊपर एक पुल को पार रही थी। उसमें सफर कर रहे लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन की खिड़कियों से बाहर कूदना शुरू कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।राहत बचाव कार्य खत्म होने के बाद फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

बोस्टन: अमेरिका के बोस्टन में गुरुवार (स्थानीय समय) को एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक ट्रेन मिस्टिक नदी के ऊपर एक पुल को पार रही थी कि अचानक ट्रेन के आगे के डिब्बे आग की चपेट में आ गए। ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन पुल के उपर खड़ी थी और ट्रेन के सभी दरवाजे बंद थे। ऐसे में यात्रियों ने ट्रेन की एमरजेंसी खिड़कियों से बाहर कूदना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ बुजुर्ग  कूद भी नहीं सकते थे तो वो मदद का इंतेजार करते रहे।

वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक महिला मिस्टिक नदी में तैरती नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि जलती हुई ट्रेन से जान बचाने के लिए ये महिला नदी में कूद गई।  

घटना के वक्त ट्रेन में 200 लोग थे सवार

जैसे ही ट्रेन में आग लगने की खबर अधिकारियों को हुई तो राहत बचाव कार्य के लिए टीमें बुलाई गई। जानकारी के मुताबिक 200 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं कुछ लोग पहले ही ट्रेन की खिड़कियों से कूदकर ट्रैक पर चल कर चले गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन में आग तब लगी जब एल्यूमीनियम साइडिंग के समान एक धातु की पट्टी ट्रेन की कार से ढीली हो गई और तीसरी रेल के संपर्क में आ गई जिसमें बिजली सप्लाई थी। इसके बाद तीसरी रेल की बिजली सप्लाई तुरंत बंद कर दी गई।

पानी में कूदने वाली महिला सुरक्षित

मैसाचुसेट्स बे ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के एक प्रवक्ता ने ने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और पानी में कूदने वाली महिला ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से इनकार कर दिया है।मैसाचुसेट्स बे ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी की मानें तो जिस रेल लाइन पर ट्रेन में आग लगने से कई ट्रेने प्रभावित हुई थी उसे राहत बचाव कार्य खत्म होने के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। 

टॅग्स :BostonअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा