लाइव न्यूज़ :

पाक सेना के खिलाफ इमरान ने फिर खोला मोर्चा, कहा- इनकी गुलामी से मौत बेहतर है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 9, 2023 14:37 IST

पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने फिर से पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर पर पलटवार किया है और कहा है कि ब भी जांच होगी मैं साबित कर दूंगा कि जनरल फैसल नसीर ही वह आदमी था जिसने मेरा कत्ल करवाने की कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान का पाक फौज के साथ टकराव जारी जनरल फैसल नसीर पर फिर लगाए गंभीर आरोपकहा- इनकी गुलामी से मौत बेहतर है

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान की पाक फौज के साथ जारी टकराहट एक बार फिर सुखियों में है।  इमरान खान सेना के वरिष्ठ अधिकारी जनरल फैसल नसीर पर उनकी जान लेने की साजिश रचने का आरोप लगा चुके हैं। इमरान के आरोपों के बाद पाकिस्तान सेना के मीडिया विंग आईएसपीआर ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि इमरान ऐसा अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं। आईएसपीआर ने इमरान खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी।

अब पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने फिर से आईएसपीआर पर पलटवार किया है और कहा है कि ब भी जांच होगी मैं साबित कर दूंगा कि जनरल फैसल नसीर ही वह  आदमी था जिसने मेरा कत्ल करवाने की कोशिश की।

इमरान खान ने कहा, "आईएसपीआर साहब, मेरी बात गौर से सुनो। इज्जत कौम में हर शहरी की होनी चाहिए। इस वक्त कौम की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष हूं। पचास साल से लोग मुझे जानते हैं। मुझे झूठ बोलने की जरूरत नहीं है। इस आदमी ने दो बार मेरा कत्ल करने की कोशिश की। जब भी जांच होगी मैं साबित करूंगा कि ये वो आदमी थी। और इस आदमी के साथ कई लोग हैं। आईएसपीआर साहब जब एक इदारा अपनी काली भेड़ों के खिलाफ एक्शन लेता है तो वो अपनी क्रेडिबिलिटी बेहतर करता है। जो संस्था भ्रष्टाचारियों और गलत काम करने वालों को पकड़ती है तो उसका क्रेडिबिलिटी मजबूत होती है।"

इमरान खान ने आगे कहा, "मैं मानसिक रूप से तैयार हूं। अगर आपको जेल में डालना है तो मैं तैयार हूं। ये जो डर्टी हैरी ने प्लान बनाया हुआ है इसके साथ पूरा टोला है। सबको पता है कौन इसके साथ है। अगर इनके हाथ में मेरी जान जानी है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं। दुनिया कहती है कि पाकिस्तान के हाताल उससे भी खराब हैं जैसे श्रीलंका के थे। अगर ये कौम फट गई तो आप खुद को छुपाते फिरेंगे।"

इमरान खान ने कहा कि अगर इन चोरों, डाकुओं की गुलामी करनी पड़े तो मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि मुझे ऊपर ले जाए। इनकी गुलामी से मौत बेहतर है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPakistan Armyशहबाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल