लाइव न्यूज़ :

इमरान खान पर हमले के बाद पीटीआई का ऐलान, "नहीं थमेगा 'हकीकी आजादी' मार्च, अल्लाह इमरान खान के साथ"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 4, 2022 14:18 IST

पाकिस्तान के वजीराबाद में गोली लगने के कारण जख्मी हुए इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने ऐलान किया है कि पार्टी का शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक जारी रहने वाला 'हकीकी आजादी' का मार्च बदस्तूर जारी रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपीटीआई का ऐलान लाहौर से इस्लामाबाद तक जारी रहेगा 'हकीकी आजादी' का मार्चपीटीआई ने कहा यह हमला अकेले इमरान खान पर नहीं बल्कि मुल्क के 22 करोड़ आवाम पर हुआ है'हकीकी आजादी' मार्च में इमरान खान पर हुआ जानलेवा हमला बेहद कायराना हरकत है

लाहौर: इमरान खान पर जानलेवा हमले के बाद भी उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अहम फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि पार्टी का शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ लाहौर से इस्लामाबाद तक जारी रहने वाला 'हकीकी आजादी' का मार्च बदस्तूर जारी रहेगा। इसके साथ ही पाकिस्तान से यह भी खबर आ रही है कि इमरान खान पर हुए हमले के विरोध में मुल्क के मुख्तलिफ हिस्सों में जोरदार विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं।

इमरान खान गुरुवार को वजीराबाद में उस समय एक हमलावर की गोलियों से जख्मी हो गये थे, जब वो पीटीआई की ओर से जारी हकीकी मार्च की अगुवाई कर रहे थे। हमले के बाद इमरान खान को लाहौर के शौकत मैमोरियल कैंसर अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पार्टी के ओर से लाहौर से इस्लामाबाद तक किये जाने वाले मार्च के संबंध में पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अस्पताल में पार्टी प्रमुख इमरान खान के साथ हुई मीटिंग में तय किया गया है कि पार्टी मार्च को इस्लामाबाद की ओर जारी रखेगी।

इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता असद उमर ने ट्वीट करके कहा कि जब शरीफ हुकूमत इमरान खान को नहीं रोक सकी तो उन "कायरों ने इमरान खान को शहीद करने की कोशिश की। अल्लाह का मेहर इमरान खान के साथ है और उन्हें इस मुल्क के लिए अभी बहुत काम करने हैं।"

वहीं पीटीआई के अन्य वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट करके कहा, “यह हमला अकेले इमरान खान पर नहीं बल्कि पूरे मुल्क पर था। इस कायराना हरकत के बाद अब इमरान खान और ताकत के साथ इस्लामाबाद की ओर बढ़ेंगे, अल्लाह की मेहर बनी रहे।"

पार्टी नेता अली मोहम्मद खान ने ट्वीट करते हुए मुल्क के सुप्रीम कोर्ट से इमरान खान पर हुए हमले के बारे में सोचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ सरकार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के हकीकी आजादी के मार्च को सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। इस हमले के बाद पीटीआई तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक कि इमरान खान की हत्या की कोशिश करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता।

पीटीआई नेता उमर अयूब खान ने कहा कि अब तो पीटीआई के पीछे हटने का सवाल ही नहीं है, क्योंकि मुल्क में केवल यही पार्टी है, जो कायरों के हमलों से डरती नहीं  है।" उन्होंने कहा इमरान खान बेहत शांत तरीके से 'हकीकी आजादी' मार्च को लेकर इस्लामाबाद की ओर जा रहे थे, लेकिन उनपर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन ये हमला अकेले उनपर नहीं बल्कि इस मुल्क की 22 करोड़ आवाम पर किया गया है।

टॅग्स :इमरान खानLahoreपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?