लाइव न्यूज़ :

ढाका में ‘प्रोथोम आलो’ और ‘द डेली स्टार’ कार्यालयों में तोड़फोड़-आगजनी, बांग्लादेशी पत्रकारों ने कहा-अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अब मुख्य मुद्दा नहीं, जीवित रहने का अधिकार खतरे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2025 11:15 IST

ढाका में ‘प्रोथोम आलो’ और ‘द डेली स्टार’ अखबारों के कार्यालयों में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के दौरान कई पत्रकार और कर्मचारी घंटों तक अंदर फंसे रहे।अग्निशमन कर्मियों को शुरू में घटनास्थल पर पहुंचने से रोक दिया गया था।बांग्लादेश में मीडिया अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

ढाकाः बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्रों के संपादकों ने सोमवार को कहा कि देश में मीडिया अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है और अभिव्यक्ति की आजादी के बजाय अब मुख्य मुद्दा जीवित रहने का अधिकार है। ये टिप्पणियां बृहस्पतिवार रात ढाका में ‘प्रोथोम आलो’ और ‘द डेली स्टार’ अखबारों के कार्यालयों में भीड़ द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद आई हैं।

घटना के दौरान कई पत्रकार और कर्मचारी घंटों तक अंदर फंसे रहे क्योंकि पुलिस और अग्निशमन कर्मियों को शुरू में घटनास्थल पर पहुंचने से रोक दिया गया था। 'डेली स्टार' के संपादक और प्रकाशक महफूज अनम ने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं, व्यापार जगत की हस्तियों और मीडिया संस्थानों के मालिकों की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अब मुख्य मुद्दा नहीं है। अब मुद्दा जीवित रहने का अधिकार है।" उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मीडिया अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है।

अनम ने कहा कि ये हमले विशिष्ट समाचार पत्रों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन नहीं थे बल्कि पत्रकारों और कर्मचारियों को जान से मारने के उद्देश्य से किए गए थे। इस बीच, ढाका महानगर पुलिस (डीएमपी) ने देर से किये अपने हस्तक्षेप का बचाव करते हुए कहा कि तत्काल कार्रवाई से स्थिति और बिगड़ सकती थी। डीएमपी के अतिरिक्त आयुक्त नज़्रुल इस्लाम ने पत्रकारों से कहा, "हमने वहां कार्रवाई इसलिए नहीं की ताकि किसी की जान न जाए।" 

टॅग्स :बांग्लादेशPoliceआगशेख हसीना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा