लाइव न्यूज़ :

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया में हो रहा है विरोध प्रदर्शन, हाथों में बैनर और नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे समर्थक

By आजाद खान | Updated: May 10, 2023 09:20 IST

बता दें कि अपनी गिरफ्तारी से पहले इमरान खान ने कथित तौर पर पाकिस्तानी सेना पर यह आरोप लगाया था कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान की गिरफ्तारी पर कई देशों में इसका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व पीएम के समर्थकों को हाथ में बैनर लिए हुए नारे लगाते हुए देखा गया है। ऐसे में पीटीआई ने पार्टी के नेताओं को आज सुबह 8 बजे इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में जमा होने को कहा है।

लाहौर:  पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश और विदेश में इसका विरोध हो रहा है। पूरी दुनिया में जहां-जहां भी इमरान खान के समर्थक है वे सड़को पर निकल कर इसका विरोध कर रहे है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अमेरिका के न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में कुछ लोगों को जमा होते देखा गया है। ये लोग पीटीआई नेता के समर्थन में यहां जमा हुए है। 

यही नहीं सोशल मीडिया पर कई और क्लिप वायरल हो रहे है जिसमें यह देखने को मिला है कि खान के समर्थन में पूरी दुनिया से लोग इसके विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो रहे है। यही नहीं इमरान खान की गिरफ्तारी और आगे की प्रक्रिया के लिए पीटीआई ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बुधवार सुबह 8 बजे इस्लामाबाद न्यायिक परिसर में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है। 

देश के साथ पूरी दुनिया में हो रहे है विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से विरोध-प्रदर्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे है। कुछ घंटे पहले शेयर किए गए एक वीडियो में पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन को दिखाया गया है। यही नहीं पीटीआई ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें इमरान खान के समर्थन में अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में कुछ लोग इक्ट्ठा हुए है। 

पाकिस्तान समेत अमेरिका, कनाडा, दुबई और दुनिया के कई और हिस्सों में लोगों को इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर विरोध करते हुए देखा गया है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोग कहीं आपने हाथों में बैनर तो कहीं पीटीआई नेता के समर्थन में नारा लगाते हुए देखा गया है। इससे पहले खान के समर्थक रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास के बाहर जमा हुए थे और इस गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। यही नहीं विरोध कर रहे समर्थकों ने कई सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है। 

खान की गिरफ्तारी के बाद रावलपिंडी में सेना मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोलने वाले उनके समर्थकों द्वारा पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान रेजर्स खान को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें एक वैन में वहां से ले गए। इसके बाद खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय और लाहौर में कोर कमांडर के आवास पर धावा बोल दिया।

इमरान खान ने इससे पहले सेना पर अपनी हत्या का आरोप लगाया था

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे। इससे एक दिन पहले ही 70 वर्षीय खान ने देश की सेना पर कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इस बीच देर रात हुए एक घटनाक्रम में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने खान की गिरफ्तारी को ‘‘वैध’’ ठहराते हुए कहा कि गिरफ्तारी करते समय राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया है। 

मुख्य न्यायाधीश आमिर फारूक ने भ्रष्टाचार मामले पर सुनवाई शुरू होने से पहले अदालत में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराते समय अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा खान को गिरफ्तार किए जाने पर गौर किया है। हालांकि, अदालत ने पुलिस अधिकारियों को लेकर नाराजगी दिखाई और अदालत की शुचिता के उल्लंघन के लिए इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख और आंतरिक सचिव के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने का आदेश भी दिया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानकोर्टअमेरिकाकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."