लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का विरोध, हिंसक झड़पों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 26, 2021 23:52 IST

Open in App

ढाका, 26 मार्च बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के विरोध में शुक्रवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

मोदी बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित जश्न के मौके पर यहां आए हैं।

चटगांव जिले में एक मशहूर मदरसे के छात्रों तथा इस्लामी समूह के सदस्यों की पुलिस के साथ झड़प के बाद इन लोगों की मौत हुई।

चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक पुलिस अधिकारी अलाउद्दीन तालुकदार ने पत्रकारों से कहा कि पांच लोगों को घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से चार की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस्लामी समूह हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने चटगांव के हथाजारी इलाके में पुलिस थानों समेत सरकारी भवनों पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

अधिकारियों और चश्मदीदों ने बताया कि ढाका की मुख्य मस्जिद के निकट प्रदर्शनकारियों के समूहों के बीच झड़प हो गई तथा पुलिस ने आंसू गैस और रबड़ की गोलियों से भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने ब्राह्मणबरिया जिले में रेलवे स्टेशन के कार्यालयों में भी आग लगा दी, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की