लाइव न्यूज़ :

महिलाओं की अपार क्षमताओं का उत्पादक उपयोग उनके सशक्तीकरण, आर्थिक विकास के लिए लाभकारी: आईएमएफ

By भाषा | Updated: March 9, 2021 14:51 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, नौ मार्च अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने कहा कि महिलाओं की अपार क्षमताओं का उत्पादक उपयोग उनके सशक्तीकरण एवं समग्र वैश्विक आर्थिक विकास के लिए लाभकारी होगा।

गोपीनाथ ने सचेत किया कि महिलाओं ने वर्षों की कड़ी मेहनत से जो आर्थिक एवं सामाजिक मुकाम हासिल किया है, वह कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण प्रभावित हो सकता है।

गोपीनाथ ने ‘इनॉग्रल डॉक्टर हंसा मेहता लेक्चर’ में सोमवार को कहा, ‘‘हम एक ऐसे वैश्विक स्वास्थ्य एवं आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे कई वर्षों की कड़ी मेहनत से हासिल की गई महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक उपलब्धियों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वैश्विक महामारी के कारण महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, क्योंकि उनकी बड़ी संख्या रेस्तरां एवं आथित्य सत्कार जैसे क्षेत्रों में कार्यरत है और लॉकडाउन में यही क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हुए है। वे घर की देखभाल करती हैं, इसलिए स्कूल बंद होने के कारण उन्हें श्रम बाजार से बाहर निकलना पड़ा।’’

इस डिजिटल व्याख्यान का आयोजन संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और ‘यूनाइटेड नेशन अकेडमिक इम्पैक्ट’ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया।

सुधारवादी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद हंसा मेहता ने 1947 से 1948 तक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में भारतीय प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दी थीं। उन्हें सार्वभौमिक मानवाधिकार घोषणा पत्र (यूडीएचआर) के अनुच्छेद एक की भाषा में अहम बदलाव कराने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने ‘‘सभी पुरुष आजाद एवं समान पैदा होते हैं’’ पंक्ति में बदलाव कराकर उसकी जगह ‘‘सभी मनुष्य आजाद एवं समान पैदा होते हैं’’ पंक्ति शामिल कराई थी।

गोपीनाथ ने कहा कि विकासशील देशों में अधिकतर महिलाएं अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, जहां उन्हें कम वेतन, कम रोजगार सुरक्षा और कम सामाजिक सुरक्षा मिलती है। इन देशों में लड़कियों को घर का काम करने के लिए स्कूल छोड़ना पड़ता है। इसके अलावा व्यथित करने वाला एक तथ्य यह भी है कि महामारी फैलने के बाद से महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि जब दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाएं संकट से जूझ रही हैं, महिलाओं की अपार क्षमताओं का उत्पादक उपयोग कर महिला सशक्तीकरण और समग्र वैश्विक आर्थिक विकास के क्षेत्र में लाभ हासिल किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें