लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में पेशी पर आया कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार, पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: February 26, 2021 13:39 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र) 26 फरवरी फ‍िरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र के न्यायालय परिसर से बृहस्‍पतिवार की शाम दहेज हत्या के मामले का एक विचाराधीन कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया।

वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि अभिरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित करते हुए हिरासत में लेने के निर्देश दिये गये हैं।

पांडेय ने बताया कि जिले के थाना नगला खंगर के क्षेत्र चंद्रहस की मढैया निवासी ऋषि कुमार यादव अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध था। बृहस्‍पतिवार की शाम वह न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले में लापरवाही के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी महावीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।

उन्‍होंने दावा किया कि फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा