लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के अधीन अमेरिका का दौरा करने वाले पहले विदेशी नेता होंगे जापान के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: March 12, 2021 16:47 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 12 मार्च व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की कि जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा अप्रैल में अमेरिका आएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से प्रत्यक्ष मुलाकात करने वाले सुगा पहले अंतरराष्ट्रीय नेता होंगे। बाइडन ने इस साल 20 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला था।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ हम यह घोषणा करते हुए काफी खुशी हो रही है कि बाइडन प्रशासन के अधीन अमेरिका आने वाले पहले विदेशी नेता जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा होंगे..’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ तारीख अभी तय नहीं की गई है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए निकटता से काम कर रहे हैं कि ये दोनों की सहूलियत के अनुरूप हो।’’

इस बीच, ‘एपी’ की खबर के अनुसार, तोक्यो के प्रमुख कैबिनेट सचिव कातसुनोबू कातो ने बताया कि वह अप्रैल की शुरुआत में अमेरिका जा सकते हैं।

कातो ने कहा कि दोनों नेता वैश्विक महामारी से निपटने के तरीकों, जलवायु परिवर्तन और उत्तर कोरिया सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

कातो ने कहा, ‘‘ हम जापान-अमेरिका गठबंधन और स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे करीबी सहयोग बढ़ाने सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर