लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, 'ब्रिटेन रूस के खिलाफ प्रतिबंधों में और तेजी लाएगा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2022 17:47 IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संसद में लाये जा रहे कानूनी उपायों से आक्रमणकारी देश रूस के व्यापारियों पर कई ऐसे मुश्किल प्रतिबंध लगाये जाएंगे जिससे रूस को आर्थिक तौर पर भारी घाटा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की अमेरिका और कनाडा के साथ रूस पर प्रतिबंध लागू न करने के कारण भारी आलोचना हुई थीब्रिटेन ने उद्योगपति अलीशर उस्मानोव और इगोर शुवालोव पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा दिया थावहीं चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक अब्रामोविच ने कहा कि वह चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेच देंगे

लंदन:यूक्रेन-रूस युद्ध की मौजूद स्थिति का आंकलन करते हुए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि रूस पर और अधिक और व्यापक पांबदी लगाने के लिए ब्रिटिश सरकार अगले सप्ताह संसद में कई नए कानूनी प्रस्तावों को लाने जा रही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि संसद में लाये जा रहे कानूनी उपायों से आक्रमणकारी देश रूस के व्यापारियों पर कई ऐसे मुश्किल प्रतिबंध लगाये जाएंगे जिससे रूस को आर्थिक तौर पर भारी घाटा होगा।

लंदन में विदेशी संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि ब्रिटिश सरकार चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक और रूसी व्यवसायी रोमन अब्रामोविच के व्यापार पर अब तक क्यों नहीं मंजबूत प्रतिबंध लगा रही है। उसके जवाब में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि सरकार को हर मामले में सावधानी से आगे बढ़ना है।

इटली की 'ला रिपब्लिका' को शुक्रवार को दिए साक्षात्कार में ब्रिटिश पीएम ने कहा, "हम में से कोई भी ऐसे देश में नहीं रहना चाहता जहां राज्य बिना सबूत और उचित प्रक्रिया के आपका घर आपसे छीन ले।"

जॉनसन ने कहा, "यह बात कहने का कोई मतलब नहीं है, हम उनके पीछे पड़ें और फिर वो वकीलों की भारी फौज खड़ी कर दें। इसलिए हमें इसे ठीक करना होगा। हम इसे केवल एक व्यक्ति के बारे में नहीं कह रहे हैं।"

ब्रिटेन को यूरोपीय संघ, अमेरिका और कनाडा के साथ रूस पर तुरंत कड़े प्रतिबंध लागू न करने के कारण भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

जॉनसन ने कहा कि सोमवार को संसद में पेश किए जाने वाले ब्रिटेन के आर्थिक अपराध कानून में संशोधन से सरकार को रूस पर और तेजी से प्रतिबंध लगाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा, "सोमवार को संसद में हम जो कानून ला रहे हैं, वह यूरोप में रहने वाले रूस के कुलीन वर्गों के व्यक्तिगत व्यापारिक प्रतिबंधों के खिलाफ काफी मददगार होंगे।

मालूम हो कि ब्रिटेन ने बीते गुरुवार को दो और रूसी उद्योगपति अलीशर उस्मानोव और पूर्व उप प्रधान मंत्री इगोर शुवालोव के व्यापार पर प्रतिबंध को मंजूरी दे दी।

वहीं चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक अब्रामोविच ने बुधवार को कहा कि वह चेल्सी फुटबॉल क्लब को बेच देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह वादा भी किया कि क्लब के बिक्री से मिले पैसों को यूक्रेन में युद्ध के पीड़ितों की मदद के लिए दान भी करेंगे। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनब्रिटेनबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा