लाइव न्यूज़ :

विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत के बाद पेरु के राष्टूपति पर इस्तीफे का दबाव बढ़ा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 17:08 IST

Open in App

लीमा (पेरु), 15 नवंबर (एपी) पेरु में शनिवार को रातभर चले प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत के बाद रविवार को अंतरिम राष्ट्रपति मैनुअल मेरिनो पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बढ़ गया है और देश में राजनीतिक उठापटक तेज हो गयी है।

मेरिनो के मंत्रिमंडल के कम से कम नौ सदस्य इस्तीफा दे चुके हैं और वहां की कांग्रेस के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति के इस्तीफे पर चर्चा के लिए आपात सत्र बुलाया है।

इससे पहले लीमा की सड़कों पर हजारों लोगों ने मास्क पहनकर और हाथों में पोस्टर लेकर मार्च निकाला।

इन पोस्टरों में लिखा था, ‘‘मेरिनो मेरे राष्ट्रपति नहीं हैं।’’

अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से 24 और 25 साल के दो लोगों की मौत हो गयी।

बहुत कम पहचान रखने वाले और धान किसान मेरिनो सोमवार को पेरु के सर्वोच्च पद पर पहुंचे थे। इससे पहले संसद ने मतदान कर पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा को बाहर का रास्ता दिखाया था।

इसके बाद से पेरु में कांग्रेस पर राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे हैं।

हाल तक कांग्रेस के प्रमुख रहे मेरिनो ने शनिवार के विरोध प्रदर्शनों के बाद अपने इस्तीफे की बढ़ती मांगों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना