लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावः फिलहाल बधाई संदेश भेजने से परहेज कर रहा चीन

By भाषा | Updated: November 9, 2020 15:31 IST

Open in App

बीजिंग, नौ नवंबर (एपी) चीन ने सोमवार को कहा कि उसने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन के जीत के ऐलान पर संज्ञान लिया है लेकिन फिलहाल कोई बधाई संदेश भेजने से परहेज कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिकी कानून व प्रक्रियाओं के तहत चुनाव के नतीजों का निर्धारण होगा और चीन अपनी भावनाएं जाहिर करने में अंतरराष्ट्रीय रवायतों का पालन करेगा।

व्यापार, प्रौद्योगिकी और एशिया व दुनिया के अन्य हिस्सों में प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा की वजह से बढ़ते गतिरोध के कारण चीन के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ रिश्ते तल्ख रहे थे।

विश्लेषकों का कहना है कि बाइडेन के रिश्तों को कम तनाव वाली श्रेणी में लेकर आने की उम्मीद है, यद्यपि बीजिंग पूरे चुनाव के दौरान सीधे उस मुद्दे पर टिप्पणी न करने की नीति बरकरार रखते हुए इसे अमेरिका का आंतरिक राजनीतिक मामला करार देता रहा है।

वांग ने अपनी दैनिक ब्रीफिंग में कहा, “मैंने संज्ञान लिया कि बाइडेन ने चुनाव में जीत की घोषणा की है। हम समझते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का निर्धारिण अमेरिकी कानूनों और प्रक्रियाओं के जरिये होगा।” नतीजों पर बयान के संदर्भ में वांग ने कहा कि चीन “अंतरराष्ट्रीय रवायतों का पालन करेगा।”

चीन उन चुनिंदा प्रमुख राष्ट्रों में से एक है जिन्होंने चुनावों पर अब तक बयान जारी नहीं किया है। कई दिनों तक चली मतगणना के बाद डेमोक्रेट बाइडेन राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। ट्रंप ने हालांकि अभी हार स्वीकार नहीं की है और कई जिलों में मतगणना को चुनौती दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा