लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कानून बुरा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता, ठीक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2025 19:14 IST

जापान से दक्षिण कोरिया जाने के क्रम में एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर आप इसे पढ़ेंगे, तो यह बिल्कुल साफ़ है।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे इसकी संभावना (ट्रंप के तीसरे कार्यकाल के लिए) नजर नहीं आती।रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉनसन को ट्रंप का करीबी माना जाता है। जॉनसन ने कहा, ‘‘मुझे इसका कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।’’

ग्योंगजूः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि यह ‘‘बहुत बुरा’’ है कि उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने संवैधानिक वास्तविकता को स्वीकार करते हुए सेवा जारी रखने में रुचि व्यक्त की। जापान से दक्षिण कोरिया जाने के क्रम में एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों के साथ बातचीत में ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर आप इसे पढ़ेंगे, तो यह बिल्कुल साफ़ है।

मुझे चुनाव लड़ने (तीसरे कार्यकाल के लिए) की अनुमति नहीं है। यह बहुत बुरा है।’’ तीसरे कार्यकाल की चाहत रखने वाले राष्ट्रपति की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने कहा कि ट्रंप के लिए व्हाइट हाउस में बने रहना असंभव होगा। जॉनसन ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे इसकी संभावना (ट्रंप के तीसरे कार्यकाल के लिए) नजर नहीं आती।’’

रिपब्लिकन पार्टी के नेता जॉनसन को ट्रंप का करीबी माना जाता है। जॉनसन ने कहा कि उन्होंने (जॉनसन और ट्रंप ने) इस मुद्दे पर चर्चा की है लेकिन तीसरा कार्यकाल संविधान सम्मत नहीं है। सरकारी कामकाज ठप होने के 28वें दिन मंगलवार को संसद भवन में अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में जॉनसन ने कहा, ‘‘मुझे इसका कोई रास्ता नहीं दिख रहा है।’’

जॉनसन ने कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रंप स्थिति को समझते हैं। उन्होंने बताया कि संविधान का 22वां संशोधन राष्ट्रपति के रूप में तीसरे कार्यकाल की अनुमति नहीं देता है और नए संशोधन के साथ इसे बदलना एक बोझिल, दशक भर चलने वाली प्रक्रिया होगी जिसमें राज्यों और कांग्रेस में वोट पाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि हम अपनी गति नहीं रोकेंगे, हम अमेरिकी लोगों के लिए काम करेंगे और हमारे पास अगले चार साल हैं।’’

ट्रंप ने सोमवार को जापान यात्रा के दौरान ‘एयर फ़ोर्स वन’ विमान में पत्रकारों से कहा था कि वह फिर से चुनाव लड़ना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसा करना चाहूंगा।’’ ट्रंप ने हालांकि कहा कि उनकी रिपब्लिकन पार्टी के पास अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के रूप में बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका