लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ सुचारू संबंधों के लिये सीमा पर शांति पूर्व शर्त : भारत

By भाषा | Updated: January 30, 2019 22:29 IST

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने पारस्परिक विश्वास और समझ को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न विश्वास बहाली के उपायों (सीबीएम) को लागू किये जाने में हुई प्रगति की समीक्षा की।

Open in App

भारत ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों के "सुचारू" विकास के लिए कम्युनिस्ट देश के साथ सीमा पर शांति बनाए रखने के महत्व पर एक बार फिर से जोर दिया है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा मामलों पर वर्किंग मेकैनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोआर्डिनेशन (डब्ल्यूएमसीसी) की 13 वीं बैठक के दौरान मंगलवार को सीमा पर हालात की समीक्षा की।

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने पारस्परिक विश्वास और समझ को बढ़ावा देने के लिये विभिन्न विश्वास बहाली के उपायों (सीबीएम) को लागू किये जाने में हुई प्रगति की समीक्षा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष ने समग्र द्विपक्षीय संबंधों के सुचारू विकास के लिये सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति कायम रखने के महत्व को दोहराया।’’ 

डब्ल्यूएमसीसी को 2012 में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के प्रबंधन के लिए परामर्श और समन्वय के साथ-साथ दोनों पक्षों के सीमा सुरक्षा कर्मियों के बीच संचार को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिये संस्थागत तंत्र के रूप में स्थापित किया गया था।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच वुहान शिखर वार्ता के दौरान दिए गए रणनीतिक दिशा-निर्देश के अनुरूप शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात की समीक्षा की।

टॅग्स :चीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना