लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल संसद की महत्वपूर्ण उपसमिति की उपाध्यक्ष नियुक्त की गईं

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार मार्च अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की उपसमिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

चेन्नई में जन्मीं जयपाल (55) एकाधिकार व्यापार रोधी कार्रवाई, प्रतिस्पर्धा रोधी फैसलों पर नियंत्रण, एकाधिकार जमाने वाले वाली प्रवृत्तियों को रोकने और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों से जुड़े उप समिति के आवश्यक कार्यों को देखेंगी। वह मुक्त प्रेस को सुरक्षा प्रदान करने और नवोन्मेष से जुड़े कार्यों को भी देखेंगी।

मीडिया में जारी एक विज्ञप्ति में यह कहा गया। डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता जयपाल प्रतिनिधि सभा में इकलौती भारतवंशी हैं। उन्होंने अमेरिका में कई दशकों में सामने आए पहले एकाधिकार व्यापार रोधी मामले की जांच में भी हाल में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

जयपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर प्रतिनिधि सभा की उपसमिति की अगुवाई का मौका मिलने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। एकाधिकार व्यापार रोधी कानून तैयार करने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसके जरिए हम कामगारों की पैरवी करने के साथ, घृणा और दुष्प्रचार को रोकने और मुक्त प्रेस की रक्षा करते हुए प्रभावशाली प्रौद्योगिकी कंपनियों को जवाबदेह बनाएंगे।’’

पिछले साल जुलाई में जयपाल ने तीन बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से पूछताछ की थी। उन्होंने अमेजन के पूर्व सीईओ जेफ बेजोस, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से सवाल किए थे।

दिसंबर में जयपाल कांग्रेसनल प्रोग्रेसिव कॉकस (सीपीसी) की अध्यक्ष चुनी गयी थीं। इससे वह 117 वीं कांग्रेस में सबसे प्रभावशाली सांसदों में से एक बन गयीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडाक विभाग में पहली बार खुले 14.74 लाख खाते?, बचत खातों, बीमा, सुकन्या, आरडी, खातों में नागपुर की ऐतिहासिक उपलब्धि 

भारतपत्नी का बच्चे के सामने गालीगलौज करना पति को आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं?, बंबई हाईकोर्ट ने कहा- पारिवारिक जीवन में मतभेद सामान्य बात

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतAmbedkar Jayanti April 14: महिलाओं को बनाना चाहते थे ‘नीति निर्माता’

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?