लाइव न्यूज़ :

हागिया सोफिया को मस्जिद में बदले जाने के तुर्की के फैसले पर पोप फ्रांसिस ने जताई निराशा, कहा- मैं दुखी हूं

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2020 10:02 IST

हागिया सोफिया को मस्जिद में बदले जाने के फैसले पर पोप फ्रांसिस ने कहा है कि वे इससे दुखी हैं। हागिया सोफिया इस्तांबुल में स्थित है और इसका निर्माण चर्च के तौर पर हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपोप ने हागिया सोफिया को मस्जिद में बदले जाने पर जताई निराशापोप ने हालांकि ज्यादा कुछ नहीं कहा, तुर्की के एक कोर्ट के फैसले के बाद हागिया सोफिया को वापस मस्जिद में बदला गया है

पोप फ्रांसिस ने कहा है कि वे तुर्की द्वारा इस्तांबुल के हागिया सोफिया म्यूजियम के एक बार फिर मस्जिद में बदले जाने से निराश हैं। वेटिकन में उन्होंने कहा कि वे इस्तांबुल के बारे में सोच रहे हैं। हागिया सोफिया को कैथेड्रल चर्च के तौर पर करीब 1500 साल पहले बनाया गया था। हालांकि, बाद में 1453 में आटोमन वॉर के बाद इसे मस्जिद में बदल दिया गया था।

यूनेस्को के वैश्विक धरोहरों में शामिल इस इमारत को 1934 में कैबिनेट के फैसले के बाद इसे एक म्यूजियम में बदला गया। हालांकि, पिछले ही हफ्ते तुर्की की एक कोर्ट ने 1934 की सरकार के फैसले को पलट दिया, जिसके बाद एर्दोआन ने इसे नमाज़ के लिए खोलने की घोषणा की। 

पोप फ्रांसिस ने हालांकि, इस पूरे मुद्दे पर बेहद कम शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मैं सांता सोफिया के बारे में सोच रहा हूं और मैं बहुत निराश हूं।' बता दें कि तुर्की के राष्ट्रपति रिकेप ताइयिप एर्डोगन ने कहा है कि हागिया सोफिया में 24 जुलाई पहली नमाज पढ़ी जाएगी।

बता दें कि तुर्की के इस फैसले की कई जगहों पर आलोचना भी हो रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फैसले से देश में मतभेद पैदा होगा। हाल में विश्व गिरजाघर परिषद के प्रमुख ने भी तुर्की के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इस्तांबुल के ऐतिहासिक स्थल ‘हागिया सोफिया’ का दर्जा संग्रहालय से बदलकर मस्जिद करने के फैसले पर दुख और निराशा जताई थी। 

जिनेवा स्थित संगठन द्वारा पिछले हफ्ते शनिवार को जारी पत्र में अंतरिम महासचिव इओन सॉसा ने कहा कि विश्व धरोहर संग्रहालय के तौर पर, 'हागिया सोफिया खुलेपन और सभी राष्ट्रों के लोगों के लिए प्रेरणा का एक स्थान रहा है।' अब तक लाखों पर्यटक हर साल इस ऐतिहासिक स्थल का दौरा करने आते रहे थे। 

टॅग्स :तुर्कीचर्च
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?