लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने मास्को में छात्रों की पत्रिका के संपादकों के अपार्टमेंट पर छापा मारा

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:55 IST

Open in App

(इंट्रो व खबर में संपादकीय सुधार के साथ रिपीट)

मास्को, 14 अप्रैल (एपी) रूस की पुलिस ने ऑनलाइन छात्र पत्रिका ‘डीओएक्सए’ के कई संपादकों के मास्को स्थित अपार्टमेंट पर बुधवार को छापा मारा। यह पत्रिका 2019 में मास्को में होने वाले प्रदर्शनों और छात्रों के अधिकारों की वकालत संबंधी खबरें देने की वजह से चर्चा में आई थी।

डीओएक्सए ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि पुलिस अधिकारियों ने पत्रिका के चार संपादकों के घरों, दो संपादकों के माता-पिता के अपार्टमेंट और पत्रिका के कार्यालयों पर छापा मारा।

बयान के अनुसार, छापे के बाद चारों संपादकों अरमेन अराम्यान, नताल्या तिश्केविच, व्लादिमिर मेटेल्किन और एल्ला गुत्निकोवा को रूस की ‘इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ले जाया गया। बयान के अनुसार, इन सभी पर नाबालिगों को अवैध गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए उकसाने का आरोप है। इसके लिए उन्हें अधिकतम तीन साल तक की सजा हो सकती है।

पत्रिका का कहना है कि यह कार्रवाई जेल में बंद रूस में विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी के समर्थन में जनवरी में हुए प्रदर्शन से पहले पत्रिका पर प्रसारित एक वीडियो से जुड़ी हुई है।

नवालनी के समर्थन में दो सप्ताह तक चला प्रदर्शन रूस में हाल के वर्षों में हुआ सबसे बड़ा जनांदोलन है और क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति का कार्यालय) के लिए बड़ी चुनौती भी है।

वीडियो में बात की गई थी कि कैसे प्रदर्शनों से पहले स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों पर कितना दबाव होता है, यहां तक कि उन्हें संस्थान से निकाले जाने का भी डर होता है। रूस की मीडिया और इंटरनेट निगरानी संस्था रोस्कोमनादजोर ने डीओएक्सए से वीडियो के प्रसार के कुछ दिन बाद कहा था कि वह वीडियो को डिलीट कर दे। संस्था ने आरोप लगाया था कि उक्त वीडियो की सामग्री नाबालिगों को अवैध गतिविधियों में भाग लेने के लिए उकसा रही है।

पत्रिका ने बात मानकर वीडियो डिलीट कर दिया था लेकिन चारों संपादकों अरमेन अराम्यान, नताल्या तिश्केविच, व्लादिमिर मेटेल्किन और एल्ला गुत्निकोवा ने इसके खिलाफ अदालत में मुकदमा दायर कर दिया।

डीओएक्सए ने बुधवार को कहा कि वीडियो में किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होने की बात नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब